19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे सादा खाना जहर लगता है’, पाकिस्तानी इन्फलुएंसर फरिहा फारुख की वायरल रील पर आई मीम्स की बौछार

Who is Pakistani Viral Girl Fariha Farukh: पाकिस्तानी वायरल गर्ल फरिहा फारूख इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई हैं। उन पर अब तक भारत में कई तरह के मीम्स बन चुके हैं।

2 min read
Google source verification
Pakistani Viral Girl Fariha Farukh Biryani Video

Pakistani Viral Girl Fariha Farukh Biryani Video (सोर्स- @bollywoodmachinebm)

Pakistani Viral Girl Fariha Farukh Biryani Video: 'मुझे सादा खाना जहर लगता है' पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर फरिहा फारूख की ये वाली वीडियो तो आपने अब तक जरूर देखी होगी। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो पर अब तक ढेरों लाइक्स, शेयर और मीम्स बन चुके हैं। इस वीडियो के शेयर होने के बाद इंटरनेट पर मीम्स ही मीम्स इन दिनों देखने को मिल रहे हैं।

कौन हैं फरिहा फारूख?

पाकिस्तानी वायरल गर्ल फरिहा फारूख पर इन दिनों काफी वीडियोज बन रहे हैं। उन्होंने दरअसल कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा कि वो साधारण खाना नहीं खाती हूं। हाल ही में पाकिस्तान के लोकप्रिय पॉडकास्ट ‘द यूथ वेव’ के एक एपिसोड की क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई।

बकरे के गोश्त को लेकर भी कही बात

इस बातचीत में फरीहा फारुख ने बकरे के गोश्त और बिरयानी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को बकरे का गोश्त खाने की जरूरत नहीं है और इसे उन लोगों तक पहुंचा देना चाहिए जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है।

उनकी इस बात पर पॉडकास्ट के होस्ट ने सुझाव दिया कि कम से कम कुछ हिस्सा तो अपने लिए रखा जा सकता है, लेकिन फरीहा ने इस पर भी अलग राय रखते हुए कहा कि जरूरतमंदों को प्राथमिकता देना ज्यादा बेहतर है। ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

कौन हैं फरिहा फारूख?

फरीहा फारुख पाकिस्तान की जानी-मानी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। वो अपने बेबाक अंदाज और बिना लाग-लपेट के विचार रखने के लिए पहचानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपने विचारों और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं।

जिस पॉडकास्ट में उन्होंने यह बयान दिया, वो भी पाकिस्तान के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है। यहां कई चर्चित चेहरे अपनी जिंदगी, करियर और निजी विचारों को खुलकर साझा करते हैं। फरीहा के बयान वाली क्लिप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तेजी से वायरल हुई और लाखों लोगों तक पहुंच गई। वीडियो पर हजारों प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।