बॉलीवुड

कोरोना वायरस के चलते दुनिया ने माना ‘नमस्ते’ का लोहा, प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में जताई खुशी

कोरोना वायरस ( Corona Virus ) से बचाव के लिए दुनियाभर में लोग हाथ मिलाने से बच रहे हैं। पूरे विश्व में लोग अभिवादन के हाथ जोड़कर नमस्ते कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को नमस्ते कर सेफ रहने को कहा है।
2 min read
• •
Mar 13, 2020
कोरोना वायरस के चलते दुनिया ने माना 'नमस्ते' का लोहा, प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में जताई खुशी
कोरोना वायरस के चलते दुनिया ने माना 'नमस्ते' का लोहा, प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो में जताई खुशी

मुंबई। कोरोना वायरस ( Corona virus ) का कहर दुनियाभर में देखा जा रहा है। इसके चलते लोग बचाव के उपाय अपनाने पर जोर दे रहे हैं। इन उपायों में से एक है हाथ जोड़कर 'नमस्ते' करना। इससे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक संक्रमण पहुंचने की संभावना कम होती है। इसी बात को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने अपने सोशल मीडिया मैसेज में शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए की फोटोज का कोलॉज शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,' नमस्ते पुराना है लेकिन दुनियाभर के लिए एक-दूसरे का अभिवान करने का नया तरीका बन चुका है। कृपया सभी लोग सुरक्षित रहें।'

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सहित कई स्टार्स ने सभी फैंस से अभिवादन के लिए नमस्ते करने को कहा है। नमस्ते को लेकर देश की संसद में भी चर्चा हो चुकी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि वह भारतीय शादियों में संगीत सेरेमनी को लेकर एक शो प्रोड्यूस करेंगी। इसमें रियल लाइफ कपल्स को इनवाइट किया जाएगा।

Published on:
13 Mar 2020 04:32 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है