Crew Box Office Collection Day 4: राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म क्रू 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज होते ही लोगों के द्वारा पहले तीन दिनों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म चौथे दिन मुश्किलों का सामना करती नजर आ रही है। चौथे दिन यानी सोमवार को इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई में बाकी दिनों के मुताबिक गिरावट देखी गई है। क्रू ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 4.50 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।

फिल्म क्रू का बजट
करीना,तब्बू और कृति की फिल्म क्रू ने रिलीज के तीसरे दिन 10.5 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ओपनिंग डे पर क्रू ने 9.25 कमाई की थी। फिल्म ने चार दिनों में कुल 34 करोड़ रुपये अपने खाते में कर लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसे बनाने में मेकर्स ने 50-60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब देखना ये होगा की आगे ‘क्रू’ किस तरह का प्रदर्शन देती है।
फिल्म क्रू फीमेल लीड बॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा वर्ल्डवाईड ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाईड 20 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है।
फिल्म क्रू में करीना, तब्बू और कृति लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी नजर आ रहे हैं।