बॉलीवुड

ब्राह्मण होने के बावजूद ये एक्ट्रेस मुस्लिम धर्म का करती हैं पालन, सामने आई बड़ी वजह

बॉलीवुड और टीवी की फेमस एक्ट्रेस ब्राह्मण परिवार से रखती हैं ताल्लुक लेकिन इस्लाम धर्म को मानती हैं।
less than 1 minute read
Mar 16, 2024
hindu_actress_follows_islam_religion.jpg
फातिमा को आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से पहचान मिली

बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेस ने कई फेमस फिल्मों से नाम कमाया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। एक्ट्रेस ब्राह्मण परिवार से होने के वाबजूद इस्लाम धर्म में विश्वास रखती हैं। हम किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के बारे में बात कर रहे हैं। फातिमा की मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं। एक्ट्रेस के पिता विपिन शर्मा जम्मू के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन उनके घर में इस्लाम धर्म को माना जाता है।


फातिमा सना शेख ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की कई फेमस फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने 'चाची 420', 'वन 2 का 4', ‘तहान’, ‘बिट्टू बॉस’, ‘आकाशवाणी’ जैसी फिल्मों। फातिमा टीवी शो ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ में भी नजर आईं थी।

फातिमा को आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से पहचान मिली। इस फिल्म के बाद उन्हें ‘दंगल गर्ल’ के नाम से पुकारा जाने लगा।

फातिमा सना बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस डांसर के साथ-साथ फोटोग्राफर भी हैं। एक्ट्रेस ने स्टूडियो में फोटोग्राफर के रूप में कई सारे प्रोजेक्ट्स किए हैं।

Updated on:
18 Mar 2024 06:41 pm
Published on:
16 Mar 2024 06:19 pm
Also Read
View All