बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय-कैटरीना कैफ ने ठुकराई फिल्म, Deepika Padukone ने कर ली और मूवी ने जीते 7 नेशनल अवॉर्ड्स

Deepika Padukone Movie: आज जानेंगे दीपिका पादुकोण की उस मूवी के बारे में जिसे ऐश्वर्या राय और कैटरीना ने ठुकरा दिया था। रिलीज होते ही बनी ब्लॉकबस्टर और जीते कई अवॉर्ड।
3 min read
• •
Updated: 18 Dec 2024, 3:23 PM IST
Deepika Padukone Movie Bajirao Mastani Untold story And Records Sanjay Leela Bhansali film

Deepika Padukone Movie: दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री की वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज से लोगों को एंटरटेन किया है। आज जानेंगे दीपिका पादुकोण की उस मूवी के बारे में जिसे ऐश्वर्या राय और कैटरीना ने ठुकरा दिया था।

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने के साथ-साथ फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब प्रशंसा बटोरी।

ऐश्वर्या राय और कैटरीना ने ठुकराई

मजे की बात ये है कि इस मूवी के लिए पहले ऐश्वर्या राय को कास्ट किया जाना था। मगर उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद ये कैटरीना कैफ के पास गई लेकिन उन्होंने भी इसे ठुकरा दिया। फिर ये अंत में दीपिका पादुकोण के पास आई और इस मूवी ने इतिहास रच दिया।

हम बात कर रहे हैं फिल्म बाजीराव मस्तानी की। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ये फिल्म आज अपनी 9वीं वर्षगांठ मना रही है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जोनस अभिनीत ये फिल्म भारतीय सिनेमा की एक कालजयी कृति मानी जाती है। 

दीपिका पादुकोण ने निभाया था मस्तानी का रोल

फिल्म में दीपिका पादुकोण द्वारा निभाया गया मस्तानी का किरदार आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। मस्तानी के रूप में दीपिका ने एक ऐसी बहादुर महिला का चित्रण किया जो अपने प्रेमी बाजीराव के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार थी। "दीवानी मस्तानी" और "मोहे रंग दो लाल" जैसे गीतों में दीपिका की अद्भुत नृत्य प्रस्तुति ने इस किरदार को अमर बना दिया।

बाजीराव मस्तानी को राष्ट्रीय और फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा गया। फिल्म को इसके निर्देशन, संगीत, प्रदर्शन और प्रोडक्शन डिज़ाइन के लिए सराहा गया। भव्यता और कहानी कहने की कला के लिए यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई है।

जीते 7 नेशनल अवॉर्ड

63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इस फिल्म ने 7 अवॉर्ड्स जीते, जिनमें बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट आर्ट डायरेक्शन शामिल हैं। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से एक जैसी सराहना मिली है।

बाजीराव मस्तानी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की, इसने ₹356.2 करोड़ से अधिक की कमाई की और 2015 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। बाजीराव मस्तानी का एल्बम भी एक मास्टरपीस था, जिसमें अलग स्टाइल के गाने थे। गाने जैसे दीवानी मस्तानी, आयत, मल्हारी, पिंगा, और गजानना लोगों के बीच बहुत पसंद किए गए। 

Updated on:
18 Dec 2024, 3:23 PM IST
Published on: