बॉलीवुड

क्या एनसीबी के सामने Deepika Padukone ने खेला इमोशनल कार्ड? पूछताछ के दौरान तीन बार रो पड़ीं

दीपिका पादुकोण तय समय से 10 मिनट पहले ही एनसीबी ऑफिस पहुंच गई थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि पूछताछ के दौरान दीपिका तीन बार रो पड़ीं।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 9:48 AM IST
deepika_padukone_cried_three_times.jpg
Deepika Padukone cried three times during NCB interrogation

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से बॉलीवुड के कई स्टार्स एनसीबी के रडार पर हैं। शनिवार को तीन बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से एनसीबी ने पूछताछ की। दीपिका पादुकोण से 5.30 घंटे, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से करीब 4 घंटे तक एनसीबी ने सवाल जवाब किए। दीपिका पादुकोण तय समय से 10 मिनट पहले ही एनसीबी ऑफिस पहुंच गई थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि पूछताछ के दौरान दीपिका तीन बार रो पड़ीं।

दरअसल, इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ये कहा गया है कि दीपिका पादुकोण पूछताछ के दौरान तीन बार रोईं। जिसके बाद एनसीबी के अधिकारी ने उनसे कहा कि वह इमोशनल कार्ड न खेलें और पूछे गए सवालों का जवाब दें। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण से करीब 5.30 घंटे तक पूछताछ की। वह करीब 10 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं और साढ़े तीन बजे वहां से निकली थीं।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका ने करिश्मा प्रकाश के साथ हुई उनकी ड्रग चैट को कबूल किया है। लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया है कि वह ड्रग्स लेती हैं। आपको बता दें कि एनसीबी को मैनेजर करिश्मा की एक वाट्सएप चैट के हाथ लगी थी। जिसमें ड्रग्स के लेन-देन की बात की जा रही है। खबरों के मुताबिक, चैट में D का मतलब दीपिका पादुकोण बताया जा रहा है। करिश्मा से इस चैट में दीपिका पादुकोण 'हैश' ड्रग की डिमांड कर रही हैं। दीपिका की मैनेजर करिश्मा से एनसीबी ने पूछताछ की। खबरों के मुताबिक, करिश्मा और दीपिका को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एनसीबी काफी पहले गिरफ्तार कर चुकी है। उनपर भी ड्रग्स लेने और उसके खरीद फरोख्त के आरोप लगे हैं। वह 6 अक्टूबर तक एनसीबी की न्यायिक हिरासत में हैं। रिया चक्रवर्ती ने ही एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम लिया था। रकुल प्रीत सिंह शुक्रवार को एनसीबी के ऑफिस पूछताछ के लिए पहुंची थीं। उनसे चार घंटे तक पूछताछ की गई थी। रकुल ने साल 2018 में रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स चैट को कबूल किया है। लेकिन उन्होंने खुद ड्रग्स का सेवन करने से इंकार किया।

Published on: