
Karan Johar
नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से बॉलीवुड सवालों के घेरे में है। हाल ही में एनसीबी ने ड्रग मामले में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को समन भेजा था। जिसके बाद ये सभी एक्ट्रेसेज़ एनसीबी के सामने पेश होंगी। वहीं, अब अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जल्द ही फिल्ममेकर करण जौहर को समन भेजने की तैयारी में है।
मनजिंदर सिंह ने सिरसा ने करण जौहर की एक पार्टी की एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना से शिकायत की थी। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, विक्की कौशल सहित कई स्टार्स मौजूद थे।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि जल्द ही एनसीबी करन जौहर को भी समन करेगी। करण जौहर से साल 2019 वाली ड्रग पार्टी वीडियो के बारे में पूछताछ होगी।' उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि करण जौहर की जिस पार्टी को लेकर मनजिंदर सिंह सिरसा ने एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना से शिकायत की थी, उस पार्टी को लेकर उन्होंने दावा किया इस पार्टी में ड्रग का सेवन किया गया है।
आपको बता दें कि ड्रग्स मामले में शुक्रवार को एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ की गई। उनसे एनसीबी ने चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। रकुलप्रीत सिंह से एनसीबी की पहले दिन की पूछताछ में उन्होंने रिया चक्रवर्ती संग ड्रग चैट की बात कुबूल की है। इसके साथ ही रकुल ने कहा कि उनका ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है। रकुल ने पूछताछ में धर्मा प्रॉडक्शन के असिस्टेंट डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद का नाम भी लिया है। रकुल प्रीत सिंह के अलावा एनसीबी ने शुक्रवार को दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रसाद से भी पूछताछ की थी।
Published on:
26 Sep 2020, 10:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.