
Ranveer Singh has not sent request to NCB!
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से आए दिन कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह का नाम ड्रग मामले में सामने आया है। एनसीबी का समन मिलने के बाद रकुल प्रीत सिंह शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंची थीं। वहीं, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर शनिवार यानि आज एनसीबी के सामने पेश होंगी। इससे पहले खबर आ रही थी कि रणवीर सिंह ने एनसीबी को एक अर्जी भेजी है।
कहा जा रहा था कि रणवीर सिंह ने एनसीबी से पूछताछ के दौरान दीपिका पादुकोण के साथ मौजूद रहने की मंजूरी मांगी थी। क्योंकि उन्हें कभी-कभी घबराहट हो जाती है। लेकिन अब एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई अर्जी नहीं मिली है। एनसीबी सूत्रों ने कहा, “ऐसे सवाल हैं कि क्या रणवीर सिंह दीपिका के साथ जांच में शामिल हो रहे हैं। हम पुष्टि करते हैं कि हमें किसी भी सम्मनित व्यक्ति से ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है। संबंधित सम्मन से प्राप्त अंतिम ईमेल केवल जांच में शामिल होने के बारे में है। ”
दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर का समन मिला था, लेकिन वह गुरुवार रात को गोवा से मुंबई लौटी थीं। ऐसे में उनसे आज पूछताछ की जाएगी। दीपिका गोवा शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं। लेकिन एनसीबी का समन मिलने के बाद शूटिंग छोड़कर उन्हें मुंबई लौटना पड़ा। वह चार्टर प्लेन से मुंबई पहुंचीं। उनके साथ रणवीर सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि एनसीबी को मैनेजर करिश्मा की एक वाट्सएप चैट के हाथ लगी थी। जिसमें ड्रग्स के लेन-देन की बात की जा रही है। खबरों के मुताबिक, चैट में D का मतलब दीपिका पादुकोण बताया जा रहा है। करिश्मा से इस चैट में दीपिका पादुकोण 'हैश' ड्रग की डिमांड कर रही हैं। दीपिका की मैनेजर करिश्मा से एनसीबी ने शुक्रवार को पूछताछ की थी। खबर है कि उन्हें एक बार फिर दीपिका के साथ पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
Published on:
26 Sep 2020, 7:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.