Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी के जन्म के बाद उसका राशिफल सामने आया है। फैंस खुद इसे देखकर हैरान हो रहे हैं।
Deepika Padukone Ranveer Singh: बॉलीवुड में राहा कपूर और वरुण धवन की बेटी के बाद एक और लक्ष्मी के कदम पड़ चुके हैं। गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद दीपिका और रणवीर के घर नन्ही परी आई है। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई हंगामा मच गया। हर कोई बेटी के नाम को लेकर अलग-अलग रिएक्शन देने लगा। कपल बेटी का नाम क्या रखें। उनके फैंस ने लंबी लाइन लगा दी। नाम के बाद अब दीपवीर की बेटी का राशिफल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कहा जा रहा है कि वह कई मामलों में अपनी मां दीपिका पर गई हैं। ये जानकर उनके फैंस भी चौंक गए हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फैंस को ये गुड न्यूज दी। उन्होंने बताया की बेटी का जन्म हुआ है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उन्हीं की चर्चा है। दीपवीर की बेटी का राशिफल जो सामने आ रहा है। उसके अनुसार, उनकी बेटी का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ है। ऐसे में उसकी राशि कन्या (Virgo) होगी। राशि के मुताबिक वह बहुत तार्किक तौर पर सोचने वाली, प्रैक्टिकल तरीके से जिंदगी में आगे बढ़ने वाली और अपने फैसलों को लेकर बहुत सिस्टमैटिक होंगी। वह अपनी मां की तरह ही काम को लेकर परफेक्शनिस्ट होंगी। वह कई मामलों में दिमाग से नहीं दिल से सोचने वाली होंगी। अपने काम के दम पर दुनिया में अपना नाम बनाने वाली होंगी। इन सभी बातों को सुनकर दीपवीर के फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स दीपिका-रणवीर की बेटी की पहली झलक का इंतजार कर रहे है। हर कोई उसकी पहली तस्वीर देखना चाहता है। बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के 6 साल बाद घर पर किलकारी गूंजी है। कपल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ सेलिब्रिटी भी उन्हें बधाईयां देते दिख रहे हैं। फिलहाल दीपिका हॉस्पिटल में ही हैं वह जल्द डिस्चार्ज हो सकती है।