बॉलीवुड

Deepika-Ranveer में दरार की अफवाहों ने मचाया तहलका, यूजर्स दे रहे बड़े-बड़े हिंट

Deepika Padukone and Ranveer Singh Divorce: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते में कुछ दिक्कतों की खबरें हैं। हिंट जानकर हर किसी के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

2 min read
Jul 09, 2025
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते में आई दरार

Deepika Padukone and Ranveer Singh Divorce Rumors: बॉलीवुड के सुपर कपल में एक कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता इन दिनों सुर्खियां बटौर रहा है। कपल को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर में पिछले काफी समय से चीजे ठीक नहीं है जिस वजह से दोनों के बीच खटास आ गई है। ये अफवाह कब और क्यों फैली आइये जानते हैं…

ये भी पढ़ें

अर्चिता फुकन ने अश्लील वीडियो किया शेयर, एडल्ट स्टार के साथ फोटो भी आई सामने

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते में आई खटास? (Deepika Padukone and Ranveer Singh Divorce Rumors)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जितना एक दूसरे को प्यार करते हैं उतना ही एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। दोनों एक दूसरे की सफलता को अपनी सफलता मानते हैं। इसी को समझते हुए रेडिट पर एक यूजर ने यह बताकर हलचल मचा दी कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के जन्मदिन या उनके धुरंधर के फर्स्ट लुक के लिए कुछ भी पोस्ट नहीं किया। रणवीर सिंह का 6 जुलाई को जन्मदिन था और जन्मदिन से एक दिन पहले एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम से एक बार फिर सारी फोटोज डिलीट कर दी या कह सकते हैं हाइड कर दी। वहीं, उनके बर्थडे पर जहां हमेशा दीपिका प्यार लुटाती नजर आती थी उन्होंने पति के बर्थडे पर कोई विश या पोस्ट नहीं किया। इसके बाद हाल ही में रणवीर की नई फिल्म धुरंधर का टीजर आया, जिसे देशभर में खूब पसंद किया, लेकिन दीपिका ने इसपर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

दीपिका ने नहीं किया पति रणवीर सिंह को बर्थडे विश (Deepika Padukone Not wish Ranveer Singh Birthday)

इन सभी चीजों के बाद यूजर्स का कहना है कि दोनों एक दूसरे से शायद दूरी बनाए हुए हैं। यही वजह है कि दीपिका ने कोई रिस्पांस न करते हुए चुप्पी साधी हुई है और रणवीर ने भी फोटोज इंस्टाग्राम से हटा दी हैं। वहीं, कपल के फैंस तलाक और दरार की अफवाहों को निराधार बता रहे हैं। फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी के सपोर्ट में आए हैं। एक फैन ने लिखा, “लोगों के रिश्ते सार्वजनिक सोशल मीडिया पोस्ट से परिभाषित नहीं होते हैं। बड़े हो जाओ!” दूसरे ने लिखा, “दोनों एक साथ हैं और हमेशा रहेंगे।” तीसरे ने लिखा, “आपको कैसे पता कि दीपिका ने रणवीर को विश नहीं किया? जरूरी है कि विश करने के लिए सोशल मीडिया का ही सहारा लिया जाए।” एक अन्य फैन ने लिखा, “आप कैसे किसी का रिश्ता इन चीजों पर जज कर सकते हो।”

दीपिका-रणवीर की बेटी का जन्म 2024 में हुआ

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। थोड़े समय एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने ये फैसला किया था। वहीं 2024 में कपल को बेटी हुई। जिसका नाम दुआ रखा गया। अब ऐसे में दोनों के बीच तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है।

ये भी पढ़ें

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: प्रोमों में दिखी तुलसी की पहली झलक, जानें कब और कहां देख पाएंगे?

Published on:
09 Jul 2025 08:10 am
Also Read
View All

अगली खबर