रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। इसी बीच कपल के फैंस कयास लगा रहे हैं कि दीपिका के घर बेबी गर्ल आएगी या बेबी बॉय।
बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी दीपिका लगातार काम कर रही हैं। उनके आउटफिट्स और प्रेगनेंसी ग्लो को देखकर फैंस इंप्रेस हो रहे हैं। दूसरी ओर फैंस को इस बात को लेकर भी क्रेज है कि रणवीर और दीपिका के घर बेबी गर्ल आएगी या बेबी बॉय। दीपवीर के बेबी का जेंडर रिवील होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
हाल ही में इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हुई है, जिससे इस बात को हवा मिल गई है कि रणवीर और दीपिका के घर बेटे का जन्म होने वाला है। इस तस्वीर में दीपिका की ओर से ऑर्डर किए गए कुछ गिफ्ट्स की तस्वीरें शेयर की गई हैं। ये तस्वीरें एक गिफ्टिंग ब्रांड ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालीं। ये सभी गिफ्ट्स बॉक्स एक मिनिमलिस्ट ब्राउन पेपर में पैक किए गए हैं। इनपर लाइट ब्लू कलर के स्ट्रिंग्स बांधे गए हैं। इस स्ट्रिंग्स को तारे, मछली और कुछ ओवल शेप सिरेमिक हैंगिंग लगे हैं। दुनियाभर में ब्लू कलर को लड़कों से जोड़कर देखा जाता है। दीपिका और रणवीर के फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कपल बेटे के स्वागत की तैयारी में है। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर छा गई। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, ये बात सितंबर में दीपिका की डिलीवरी के बाद ही पता चल पाएगी।
वारयरल फोटो में कपल के फैंस ब्लू स्ट्रिंग्स को देखकर लिख रहे हैं कि दीपिका-रणवीर बेबी बॉय के वेलकम की तैयारी में हैं। आपको बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी के दौरान भी कुछ इसी तरीके से जेंडर रिवील की अटकलें लगाई गई थीं। उस समय बेबी शॉवर में आए सभी लोगों ने पिंक कपड़े पहने थे। ये तस्वीरें जैसे ही सामने आई थीं, वैसी ही फैंस ने मान लिया था कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर नन्ही परी आने वाली है। बाद में फैंस की ये अटकलें सही भी साबित हुई थीं। माना जा रहा है कि दीपिका और रणवीर सिंह ने भी ये गिफ्ट्स बेबी शॉवर के लिए ही मंगवाए हैं। और इनपर ब्लू स्ट्रिंग बेबी के जेंडर से जुड़ा है।
दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 ई.' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल हुई थी और इसमें दीपिका की दमदार एक्टिंग की सभी ने तारीफ की थी। दीपिका रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उसके साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान नजर आएंगी।