बॉलीवुड

CONFIRM! दीपिका-रणवीर इस दिन करने जा रहे शादी, सामने आई मेहमानों की लिस्ट…

दीपिका और रणबीर की शादी की तारीख कंफर्म हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 11:44 AM IST
deepika padukone ranveer singh wedding date confirm, know all updates
deepika padukone ranveer singh wedding date confirm, know all updates

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लगातार उनकी शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। और अब इस जोड़े को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है। दीपिका और रणबीर की शादी की तारीख कंफर्म हो गई है।

#RanveerSingh Walk The Ramp For Fashion Brands...

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका इसी साल 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इटली में होने वाली इस स्टार कपल की डेस्टिनेशन वेडिंग में गिने चुने लोगों को ही बुलाया जाएगा जिनमें उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे।

शादी में ये लोग होंगे शामिल

इस शादी में केवल 30 लोगों के शामिल होने की खबर है। शादी के बाद भारत में सभी के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। हालांकि अभी भी रणवीर औक दीपिका ने इस बात को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है। दोनों शादी को टॉप सीक्रेट और मीडिया लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।

रणवीर सिंह कर रहे 'सिम्बा' की शूटिंग

गौरतलब है कि इन दिनों रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान मुख्य किरदार अदा कर रही हैं। वहीं दीपिका इन दिनों फिल्मों से दूर अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिता रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस गुपचुप अंदाज में शादी की शॅापिंग भी कर रही हैं। तो कहा जा सकता है अगर दीपिका और रणवीर नवंबर में शादी करते हैं तो यह इस साल का सबसे बड़ा इवेंट होगा।

Published on:
Also Read
View All