26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनी देओल सहित इन 5 स्टार्स ने फिल्मों में निभाया चंद्रशेखर आजाद का किरदार

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज की फिल्म 'शहीद' उनके फिल्मी कॅरियर की पहली देशभक्ति फिल्म थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 14 Aug 2018, 11:17 AM IST

5 bollywood actors play chandrashekhar azad role in movies

5 bollywood actors play chandrashekhar azad role in movies

बॉलीवुड में समय-समय पर देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर फिल्में बनती रही हैं। जहां देश को आजादी दिलाने में भगत सिंह का बड़ा योगदान रहा। वहीं चंद्रशेखर ने भी देश के लिए अपने प्राणों की बली दी। बॉलीवुड में कई फिल्में भगत सिंह पर बनी हैं और हिट भी रहीं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे 5 स्टार्स के बारे में जिन्होंने चंद्रशेखर का किरदार निभाकर खुद में गर्व महसूस किया था...

chandrashekhar azad role in movies" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/14/shekhar6_3254710-m.jpg">

'शहीद' (1965)
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज की फिल्म 'शहीद' उनके फिल्मी कॅरियर की पहली देशभक्ति फिल्म थी। इस फिल्म को डायरेक्टर एस राम शर्मा ने डायरेक्ट किया था। इसमें भगत सिंह का रोल मनोज कुमार और चंद्रशेखर का रोल मनमोहन ने प्ले किया था।

'शहीद ए आजम' ( 2002 )
साल 2002 में आई फिल्म को डायरेक्टर सुकुमार नायर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में जहां भगत सिंह के किरदार में सोनू सूद दिखें थे। वहीं चंद्रशेखर का रोल राज जुत्सी ने निभाया था।

'23 मार्च 1931: शहीद' (2002)
इसी साल एक और फिल्म रिलीज हुई थी '23 मार्च 1931: शहीद'। इस फिल्म में बॉबी देओल भगत सिहं के किरदार में नजर आए थे। वहीं उनके बड़े भाई सनी देओल ने चंद्रशेखर का रोल प्ले किया था। इस फिल्म को डायरेक्टर गुड्डू धनोआ ने डायरेक्ट किया था।

'लेजेंड ऑफ भगत सिंह' (2002)
साल 2002 में आई फिल्म 'लीजेंड ऑफ भगत सिंह' को बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अखिलेश मिश्रा ने चंद्रशेखर का किरदार निभाया था। वहीं भगत सिंह के रोल में अजय देवगन नजर आए थे। इस मूवी को 2 नेशनल अवॉर्ड और 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे।

रंग दे बसंती (2006)
इसके बाद साल 2006 में आमिर खान अभिनित फिल्म रंग दे बसंती रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर जहां चंद्रशेखर के रोल में दिखे वहीं सिद्धार्थ, भगत सिंह के। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा ने किया था।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग