बॉलीवुड

मां बनने के 10 दिन बाद दीपिका पादुकोण ने लिया बड़ा फैसला, छोड़ा अपना घर

Deepika Padukone Leave House: दीपिका पादुकोण ने मां बनने के 10 दिन बाद अपना घर छोड़ने का फैसला लिया है, जिससे उनके फैंस हैरान हैं।
2 min read
• •
Sep 18, 2024
Deepika Padukone will leave her house
दीपिका पादुकोण ने लिया घर बदलने का फैसला

Deepika Padukone House: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने इस साल 8 सितंबर को मुंबई के HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के 10 दिन अब दीपिका पादुकोण ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि दीपिका अब अपना घर छोड़ देंगी। आइए पूरी खबर जानते हैं।

क्यों छोड़ देंगी दीपिका पादुकोण अपना घर? (Deepika Padukone Home)

दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद अब फैसला लिया है कि वह जिस घर में रह रही है उसे खाली कर देंगी। दरअसल, एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद नया घर खरीदा है। दीपिका का नया घर उनकी सासू मां और रणवीर सिंह की मम्मी अंजू भावनानी के मुंबई के बांद्रा वाले घर के ठीक बराबर में है। इसमें रणवीर सिंह की बहन रितिका भावनानी भी अपने हसबैंड जुगजीत सिंह के साथ किराए पर रहती हैं।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की बदली जिंदगी, डिलीवरी के बाद बोलीं- खाना…

दीपिका पादुकोण के नए घर की कीमत (Deepika Padukone New House Price)

खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण का नया घर बांद्रा की सागर रेशम कॉर्पोरेटिंग हाउसिंग सोसाइटी में है। इस सोसाइटी में 4BHK और 5 BHK अपार्टमेंट हैं। दीपिका का फ्लैट 15वीं मंजिल पर है। दीपिका के इस घर की कीमत 17.73 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस प्रॉपर्टी के लिए एक्ट्रेस ने 1.07 करोड़ रुपये स्टैम्प ड्यूटी भरी है।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण का बेबी संग पहला वीडियो वायरल, यहां देखें

दीपिका-रणवीर होंगे नए घर में शिफ्ट (Deepika Padukone Shift In New Home)

दीपिका और रणवीर अब पेरेंट्स बनने के बाद नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी में है। कपल ने 2 साल पहले इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट बुक किया था। पिछले दिनों इस बिल्डिंग का नया वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। बता दें कि ये बिल्डिंग शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के काफी पास में है।

Updated on:
18 Sept 2024 05:36 pm
Published on:
18 Sept 2024 05:34 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा