23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / मम्मी बनते ही दीपिका पादुकोण की बदली जिंदगी, डिलीवरी के 9 दिन बाद बोलीं- खाना…

मम्मी बनते ही दीपिका पादुकोण की बदली जिंदगी, डिलीवरी के 9 दिन बाद बोलीं- खाना…

डिलीवरी के बाद से ही दीपिका पादुकोण की जिंदगी बदल गई है। अब एक्ट्रेस ने इसी से जुड़ा एक अपडेट शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 15 Sep 2024, 3:18 PM IST

deepika padukone insta bio change

मां बनने के बाद दीपिका की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण बेटी को जन्म देने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। अब डिलीवरी के 9 दिन बाद वह डिस्चार्ज भी हो गई हैं। दीपिका अपनी नन्ही परी और पति रणवीर के साथ अस्पताल से घर पहुंच गई हैं। मम्मी बनने के बाद से ही एक्ट्रेस की जिंदगी में काफी बदलाव आ गया है। उन्होंने फैंस के साथ इसे शेयर भी किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

डिलीवरी के 9 दिन बाद दीपिका पादुकोण ने किया ये बदलाव

दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी के हफ्तेभर बाद ही इंस्टाग्राम पर अपना बायो बदल दिया है। उनके बायो में पहले लिखा था, 'फॉलो योर ब्लिस'। अब एक्ट्रेस ने इसे बदलकर अपने बायो में लिखा, 'फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट।' बच्ची के जन्म के बाद से ही अब दीपिका पादुकोण की जिंदगी 'फीडिंग, डकार और सोने' तक ही सीमित हो गई।

यह भी पढ़ें: 9 दिन बाद दीपिका पादुकोण को मिली छुट्टी, बेबी संग अस्पताल से निकली बाहर

दीपिका और रणवीर सिंह 8 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पेरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "8.9.2024 को बेबी गर्ल का स्वागत… दीपिका और रणवीर। बता दें कि रणवीर और दीपिका पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म “गोलियों की रासलीला राम-लीला” के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए और नवंबर 2018 में लेक कोमो में कपल ने शादी कर ली थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर दोनों ही रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं।