23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / 9 दिन बाद दीपिका पादुकोण को मिली छुट्टी, बेबी संग अस्पताल से निकली बाहर

9 दिन बाद दीपिका पादुकोण को मिली छुट्टी, बेबी संग अस्पताल से निकली बाहर

दीपिका पादुकोण को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हाल ही में उन्होंने बच्ची को जन्म दिया, जिसके 9 दिन बाद अब वह डिस्चार्ज हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 15 Sep 2024, 2:45 PM IST

deepika padukone discharge

दीपिका पादुकोण को डिलीवरी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से ही वह मुंबई के गिरगांव इलाके में एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल और रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं।

अब डिलीवरी के 9 दिन बाद दीपिका को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह अपनी नन्ही परी और रणवीर सिंह के साथ कैमरों से बचते हुए अस्पताल के पिछले गेट से बाहर आ गई हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

हाल ही में दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार मैटरनिटी फोटोशूट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार हो रही अटकलों को बंद कर दिया था। महीनों तक कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। कुछ ने तो उनके बेबी बंप को नकली बताया तो कुछ ने दावा किया कि इसका आकार बदलता रहता है। बता दें कि रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: Hina Khan ने कैंसर के इलाज के बीच लगाए ठुमके, Video वायरल

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर दोनों रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली यानी 1 नवंबर को रिलीज होगी।