23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / Hina Khan ने कैंसर के इलाज के बीच लगाए ठुमके, Video वायरल

Hina Khan ने कैंसर के इलाज के बीच लगाए ठुमके, Video वायरल

ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रहीं हिना खान का सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस दोस्त के लिए 'सइयां की बंदूक' सॉन्ग पर ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 15 Sep 2024, 10:14 AM IST

hina khan dance video

हिना खान का डांस वीडियो वायरल

हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं, जिसका इलाज भी चल रहा है। वह अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर आए दिन हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स भी देती रहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया गया है, जो वायरल हो रहा है। इसमें हिना 'सइयां की बंदूक' सॉन्ग पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो हिना ने अपने एक खास दोस्त के लिए शेयर किया है।

हिना खान का डांस वीडियो वायरल

हिना खान ने यह डांस वीडियो अपने दोस्त को सपोर्ट करने के लिए शेयर किया है। दरअसल, हिना के दोस्त और सिंगर सोनू ठकराल का नया सॉन्ग आया है, जिसका नाम 'सइयां की बंदूक' है। हिना ने अपने दोस्त के इसी गाने पर परफॉर्म करके सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपने दोस्त को सपोर्ट किया है। वीडियो में हिना कमाल के एक्सप्रेशन देते हुए मूव्स दिखा रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त सोनू ठकराल के लिए।'

यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का पोस्ट वायरल, शेयर की ये फोटो

हिना खान के वीडियो को देख यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

हिना खान के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स हिना के डांस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इबादत करने की बजाय सॉन्ग बना रही…वाह।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अल्लाह आपको बहुत जल्दी ठीक करेंगे।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत खूब।'