दीपिका ने बॉलीवुड में 15 साल पूरे कर लिए हैं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मों की दुनिया में नाम कमाने के बाद दीपिका ने कॉस्मेटिक की दुनिया में कदम रखा है। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना स्किनकेयर ब्रांड 82ई लॉन्च किया है, जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण हमेशा अपने शानदार स्टाइल और अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस उनकी ब्यूटी के पीछे का राज जानने के लिए आतुर रहते हैं। एक्ट्रेस अब एक्टिंग के अलावा बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने 'अश्वगंधा बाउंस' मॉइस्चराइज़र और 'पचौली ग्लो' सनस्क्रीन ड्रॉप्स पेश किया।
ये उनके हाल ही में लॉन्च किए गए सेल्फ-केयर ब्रांड, 82°E के लॉन्च प्रोडक्ट्स हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए सभी को यह खबर दी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि सेल्फ केयर ब्रांड को तैयार करने के पीछे उनकी 2 सालों की कड़ी मेहनत लगी है।
ये ब्रांड स्टैंडर्ड मैरिडियन से इंस्पायर्ड है, जो भारत से होकर गुजरती है और दुनिया के बाकी हिस्सों के साथ हमारे रिलेशनशिप को शेप देती है. एक्ट्रेस चाहती हैं कि उनका भारतीय मॉर्डन सेल्फ-केयर ब्रांड पूरी दुनिया तक पहुंचे, हालांकि दीपिका अपने ब्रांड को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो गईं।
यह भी पढ़ें- इस हफ्ते घर से बाहर होंगी टीना दत्ता!
दरअसल में यूजर्स का दिमाग प्रोडक्ट्स की कीमतों को सुनकर ठनक गया है। लोगों का मानना है कि जितने में हम उनके ये प्रोडक्ट्स खरीदेंगे उतने में तो महीनेभर का राशन ले आएंगे।
प्रोडक्ट्स की लॉन्च पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कहा, 'मेरी स्किनकेयर रूटीन मेरी सेल्फ-केयर रिचुअल्स का एक हिस्सा रहा है। मैंने हमेशा ऐसे प्रोडक्ट्स से अपनी पहचान बनाई है जो मुझे अपने इन नियमों को फॉलो करने में सरल और प्रभावी रखने में सक्षम बनाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपने ब्रांड के पहले दो प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। अश्वगंधा बाउंस के साथ एक रिच लेकिन लाइट वेट मॉइस्चराइजर और एसपीएफ़ 40 के साथ पैचौली ग्लो सनस्क्रीन के साथ मैं स्किन केयर को सरल बनाने के अपने व्यू को जीवन में लाने में सक्षम हूं और स्वस्थ, चमकती स्किन हासिल करने के लिए अपने खुच के रूटीन का एक हिस्सा शेयर करती हूं।'
अश्वगंधा और सोडियम हाइलूरोनेट के साथ मॉइस्चराइजर की कीमत 2,700 रुपये है, जिसे लोग बहुत ज्यादा बता रहे हैं। वर्तमान में, ब्रांड की स्किनकेयर रेंज में क्लींजर, टोनर, मॉइस्चराइजर, आई क्रीम और सनस्क्रीन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- दो कमरे के इस छोटे घर में गुजारा कर रही हैं चारू असोपा