बॉलीवुड

Deepika Padukone ने राहुल गांधी को बताया था पसंदीदा नेता, पुराने वायरल वीडियो में कर रही हैं जमकर तारीफ

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का इन दिनों एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बहुत तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका इच्छा जताते हुए कह रही हैं कि राहुल गांधी देश के पीएम बने।

2 min read
Sep 29, 2020
Deepika Padukone old viral video

नई दिल्ली | ड्रग मामले में फंसी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वो राहुल गांधी के बारे में बात कर रही हैं। दीपिका वीडियो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तारीफ कर रही हैं। दरअसल, ड्रग केस में दीपिका का नाम सामने आने के बाद कुछ लोगों ने ट्रोल करते हुए दीपिका के पुराने इंटरव्यू का एक क्लिप ट्विटर पर पोस्ट किया था। गौरतलब हो कि पिछले दिनों दीपिका की ड्रग चैट (Deepika drug chat) सामने आई थी जिसमें वो माल, हैश और वीड के बारे में अपनी मैनेजर करिश्मा से बातचीत कर रही थी। एनसीबी के हाथ यही चैट जया साहा (Jaya Saha) से पूछताछ के दौरान लगी थी जिसके बाद एक्ट्रेस को समन किया गया था। इसी के बाद दीपिका का थ्रोबैक इंटरव्यू वायरल (Deepika Padukone viral video) होने लगा।

साल 2010 के इस इंटरव्यू में दीपिका से उनके पसंदीदा राजनेता के बारे में एंकर सवाल पूछता है। तो दीपिका बताती हैं कि उन्हें युवाओं के लिए राहुल गांधी बहुत अच्छे लगते हैं। दीपिका कहती हैं कि 'मुझे पॉलिटिक्स के बारे में बहुत ज्यादा नहीं पता लेकिन मैं जो भी टीवी पर देखती हूं, जो भी राहुल गांधी कर रहे हैं हमारे देश के लिए मुझे लगता है वो एक क्लासिक उदाहरण है और उम्मीद है कि वो एक दिन खुद प्राइम मिनिस्टर बन जाएंगे।

दीपिका ने एंकर ने दोबारा पूछा कि क्यों वो चाहती हैं राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएं तो इसके जवाब में एक्ट्रेस बोलीं- जी बिल्कुल। मुझे लगता है कि वो यूथ के साथ बहुत कनेक्ट होते हैं, उनकी सोच और विचार ट्रेडिशनल हैं लेकिन साथ ही भविष्य को लेकर भी हैं।

बता दें कि दीपिका पादुकोण से एनसीबी ने शनिवार को पूछताछ की थी। जिसमें उन्होंने माल, हैश और वीड को अपना कोड वर्ड बताया था। दीपिका का जवाब सुन एनसीबी के अफसर भी चौंक गए हैं। दीपिका ने बताया कि वो सिगरेट के लिए माल बोलती हैं। हैश और वीड, पतली और मोटी सिगरेट के लिए इस्तेमाल करती हैं। वहीं करिश्मा (Karishma Prakash) ने भी एनसीबी (NCB) को बिल्कुल यही जवाब दिया है। जिसके बाद जांच एजेंसी का कहना है कि वो पहले से ही अपना होमवर्क करके आई थीं।

Published on:
29 Sept 2020 06:15 pm
Also Read
View All