बॉलीवुड

Neha Kakkar से Deepika Padukone तक, इन हसीनाओं ने शादी के लाल जोड़े को पहन लूटा फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में पहने लाल जोड़े जिसे देख फैंस भी हो गए इनकी खूबसूरती के कायल,शादी के लाल जोड़े को पहन एक्ट्रेसेस ने लूटा फैंस का दिल

3 min read
Jul 12, 2021
bollywood actress in bridal look

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर किसी सेलेब्स ने अपनी शादी शाही अंदाज से की है जो हमेशा सुर्खियो बनी रही हैं। क्योंकि इस शाही शादी में एक्टर और एक्ट्रेस के लुक की चर्चा हमेशा से होती आई है। जिसके बारे में फैंस भी जानने चाहता है फिर चाहे बात प्रियंका चोपड़ा की हो, या फिर दीपिका पीदूकोण की, शादी के इस खास मौके पर एक्ट्रेस दुल्हन के लाल जोड़े में बला की खूबसूरत नजर आईं है जिनके लुक की चर्चा आज भी होती है। जानिएं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो दुल्हन के लाल जोड़े में बला की खूबसूरत नजर आईं।

Neha Kakkar

अभी हाल ही में नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह शादी की। शादी के दौरान नेहा का ब्राइडल लुक हर किसी को बेहद पसंद आया था शादी के इस खास मौके पर नेहा ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था उनका दुल्हन लुक हो किसी को बेहद पसंद आया था।

Shilpa Shetty-

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी के वक्त शिल्पा ने तरुण तहलियानी की डिज़ाइन की हुई लाल साड़ी पहनी थी। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Bipasha Basu-

बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। बिपाशा ने भी अपनी शादी में रेड लहंगा पहना था, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

Priyanka chopra-

प्रियंका चोपड़ा ने भले ही विदेशी से शादी की हो लेकिन उन्होने अपनी भारतीय संस्कृति को निभे हुए शादी की थी। साल 2018 में निक जोनस के साथ हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। उस दौरान उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी का डिज़ाइन किया हुआ रेड लहंगा पहना था जिसकी काफी चर्चा हुई थी।

दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में एक्टर रणवीर सिंह के साथ शाही अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के दौरान दीपिका ने सब्यसाची मुखर्जी का डिज़ाइनर रेड लहंगा पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Sonam Kapoor-

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने एक बड़े बिजनिसमेन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। अपनी शादी में सोनम रेड लहंगा पहने नजर आई थी उस वक्त सोनम के वेडिंग लुक को देख फैंस भी अपनी नजरें हटा नही पा रहे थे।

Published on:
12 Jul 2021 09:54 am
Also Read
View All