बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्टर की बेवफाई का पर्दाफाश, पत्नी ने रखवाया था पर्सनल डिटेक्टिव

Detective Tanya Puri: फिल्म शूटिंग का बहाना बनाकर मशहूर एक्टर अपने घर से निकलता था… पत्नी ने डिटेक्टिव से जांच करवाया तो पता चला… पिछले कुछ सालों से ऐसा ही कर रहा है, इसके कई अफेयर भी हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2025, 8:48 PM IST
Detective Tanya Puri
डिटेक्टिव तान्या पुरी ने बॉलीवुड कपल का खोला राज (इमेज सोर्स: सिद्धार्थ कन्नन यूट्यूब)

Detective Tanya Puri Reveals Secret: बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। डिटेक्टिव तान्या पुरी ने खुलासा किया कि एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर की पत्नी ने अपने पति पर शक होने के बाद उनकी जासूसी करवाई थी। जांच के दौरान जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया। एक्टर का कई यंग एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ चीट कर रहा था।

डिटेक्टिव तान्या पुरी ने किया खुलासा

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने बॉलीवुड की एक चौंकाने वाली सच्चाई उजागर की। उन्होंने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आम बात है, लेकिन लोग इसे छिपाते हैं क्योंकि सबको अपनी ‘परफेक्ट इमेज’ दिखानी होती है।”

तान्या ने बिना नाम लिए बताया कि उन्होंने एक ऐसे कपल की जांच की थी, जिनकी शादी 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी। बाहर से वो लोगों को एक आदर्श जोड़ी की तरह दिखते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है। वह अपनी पत्नी को धोखा देता है और कई यंग एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशन में है। वह कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ 2-3 फिल्में करता है और फिर नजदीकियां बढ़ा लेता है।

तान्या ने आगे कहा, “जब पत्नी को ये सब पता है, चला तो चुप हो गई। अब तो उनके बच्चे भी सच्चाई जान चुके हैं। दोनों बड़े बच्चे खुद भी इंडस्ट्री में हैं, लेकिन चुप रहते हैं। सभी इस मामले को नजरअंदाज करते हैं। तान्या ने बताया कि उनकी पत्नी का मानना है फिजिकल इंटिमेसी से ज्यादा मेंटल इंटिमेसी को महत्व देती है। इसलिए वह अपने पति के धोखे को नजरअंदाज करती रही। हालांकि कुछ समय बाद उनका भी सब्र टूट गया, उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद एक्टर को माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने वादा किया कि अब कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेंगे बच्चों के खातिर।

एक्टर की पत्नी ने डिटेक्टिव से ऐसे किया संपर्क

तान्या पुरी ने बताया कि यह हाई-प्रोफाइल केस उनके पास एक्टर की पत्नी की ओर से आया था, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उसने खुद सीधे संपर्क नहीं किया था। तान्या ने कहा, “हमें यह मामला एक मैनेजर के जरिए मिला था। दरअसल, पत्नी ने अपने पति पर शक जताया और अपने मैनेजर से कहा कि वो हमसे बात करें।”

इसके बाद जब तान्या की टीम ने जांच शुरू की, तो हैरान करने वाले राज सामने आए .वह एक्टर कई महिलाओं, खासकर यंग एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशन में था। बदले में वह उन्हें गिफ्ट्स और महंगी चीजें देता था। वो अक्सर ऐसी जगहों पर जाता था जहां उसकी शूटिंग भी नहीं होती थी। उसकी बातों में झोल था, तभी पत्नी को शक हुआ और उसने हमें सच्चाई उजागर करने की जिम्मेदारी दी।”

Updated on:
4 Nov 2025, 8:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब