बॉलीवुड

Deva Box Office Day 4: चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रेंगने लगी शाहिद कपूर की ‘देवा’, जाने कहां पहुंचा कलेक्शन

Deva Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर देवा 31 जनवरी को रिलीज हुई थी। पहले वीकेंड के बाद से ही ये बॉक्स ऑफिस पर रेंगने लगी है। जानिए इस मूवी ने अब तक कितनी की है कमाई।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2025, 11:46 AM IST
Deva Box Office Collection Day 4 Shahid kapoor latest action thriller slow down on monday

Deva Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर देवा 31 जनवरी को रिलीज हुई थी। शुरुआती कुछ दिनों में तो इसने ठीक-ठाक बिजनेस किया लेकिन पहले वीकेंड के बाद ये बॉक्स ऑफिस पर रेंगने लगी। इस मूवी में शाहिद एक पुलिस अधिकारी देव अम्ब्रे की भूमिका में हैं। जानिए इस मूवी ने अब तक कितनी की है कमाई।

देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Deva Release Date

फिल्म देवा को मलयालम फिल्मों के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्र्यूज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। देवा ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन का कलेक्शन 7.15 करोड़ रुपये रहा। 

देवा वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

मंडे यानी डे 4 को इसने 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसका कुल कलेक्शन अब 21.65 करोड़ रुपये हो गया है। अब ये बॉक्स ऑफिस पर स्लो हो गई है। तीसरे दिन देवा के बिजनेस को बढ़ाने के लिए 'बाय वन गेट वन' ऑफर दिया था। रविवार को BookMyShow पर ये ऑफर लागू हुआ था। इसने वर्ल्ड वाइड 34 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Deva Box Office Collection Day 4


लेकिन ये भी काम नहीं आया। इस फिल्म में शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े और प्रवेश राणा, गिरीश कुलकर्णी जैसे स्टार्स हैं। इसके बावजूद लोग थिएटर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शाहिद कपूर की इस फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये है। इसे रॉय कपूर फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक पुलिस ऑफिसर की हत्या का केस है। जिसकी जांच करते समय पुलिस अधिकारी को धोखे और विश्वासघात का पता चलता है। बताया जा रहा है कि ये एक्शन थ्रिलर सिनेमाघरों से उतरने के कुछ दिनों बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब