7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक के 4 साल बाद Samantha Ruth Prabhu को मिला प्यार! करोड़पति डायरेक्टर को कर रही हैं डेट?

Samantha Ruth Prabhu And Raj Nidimoru: समांथा रुथ प्रभु का नागा चैतन्य के 2021 में तलाक हो गया था। तब से समांथा सिंगल थीं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनकी लाइफ में कोई आ गया है। एक करोड़पति डायरेक्टर के साथ उन्हें देखा गया।

2 min read
Google source verification
After 4 years of Divorce Samantha Ruth Prabhu Is dating director Raj Nidimoru

Samantha Ruth Prabhu And Raj Nidimoru: साउथ इंडियन एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने 2017 में नागा चैतन्य से शादी की थी। इसके 4 साल बाद ही 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

तब से समांथा सिंगल थीं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनकी लाइफ में कोई आ गया है। एक करोड़पति डायरेक्टर के साथ उन्हें देखा गया।

यह भी पढ़ें: Grammys 2025: कौन हैं चंद्रिका टंडन, जिन्होंने एल्बम त्रिवेणी के लिए जीता अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड, रचा इतिहास

दरअसल, समांथा रुथ प्रभु लंबे अरसे से सिंगल थीं। मगर उन्हें हाल ही में किसी बड़े डायरेक्टर के साथ देखा गया। इसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें वो डायरेक्टर का हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं वो भी पब्लिक प्लेस में।

यह भी पढ़ें: Grammy 2025: रेड कार्पेट पर बिना कपड़ों के पहुंची कान्ये वेस्ट की वाइफ Bianca Censori

समांथा रुथ प्रभु रिलेशनशिप इन तस्वीरों को देखने के बाद से ही लोग ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं। समांथा की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हैं। समांथा जिस डायरेक्टर के साथ दिख रही हैं वो कोई और नहीं मशहूर निर्देशक राज निदिमोरु।

कौन हैं राज निदिमोरू

ये फेमस डायरेक्टर जोडी राज निदिमोरु और कृष्णा दासराकोथपल्ली (राज एंड डीके) के राज हैं। दोनों अपनी फेमस वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के लिए जाने जाते हैं। राज एंड डीके 2002 से साथ में हैं। इन्होंने ही समांथा की लेटेस्ट वेब सीरीज हनी बनी डायरेक्ट की थी। 

टूट सकती है राज की शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समांथा रुथ प्रभु श्यामाली डे के साथ अच्छी दोस्त हैं, जो राज निदिमोरु की पत्नी हैं। मगर ऐसी अटकलें हैं दोनों समांथा और राज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसलिए अब श्यामाली डे की शादी खतरे में है। 

राज और समांथा रुथ प्रभु

राज और समांथा को हाल ही में पिकलबॉल टूर्नामेंट में साथ देखा गया था। जहां दोनों की केमेस्ट्री देख लोगों को फिर से शक हुआ। अब इसकी तस्वीरें देख लोग कमेंट कर रहे हैं कि अब दोनों अपने रिलेशनशिप को जल्दी ही सार्वजनिक कर देंगे।

हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इस पर अभी तक कोई बात नहीं की है। इसलिए अभी कुछ भी कहना गलत होगा। दोनों के रिश्ते की सच्चाई आने वाले समय में ही पता चलेगी।