बॉलीवुड

जाह्नवी की डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग हुई खत्म, ईशान के साथ दिखी स्पेशल बॉडिंग!

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की आगामी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी हो गई है।

2 min read
Apr 17, 2018
dhadak

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की आगामी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को एक तस्वीर साझा की, जिसमें फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान दोनों कलाकारों ईशान और जाह्न्वी के साथ नजर आ रहे हैं।

करण ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'धर्मा मूवीज की सबसे गर्मजोशी से भरपूर तिकड़ी। शशांक खेतान वास्तव में सबसे मजबूत मार्गदर्शक, गुरु, दोस्त और सबसे बढ़कर निर्देशक हैं। जाह्न्वी और ईशान सच में 'धड़क' की धड़कन हैं।'

'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। जाह्न्वी इस फिल्म से बॉलीवुड में आगाज कर रही हैं, जबकि ईशान फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से अभिनय की दुनिया में आगाज कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर की इस डेब्यू फिल्म को करण जौहर अपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। करण ने पिछले साल रिवील किया कि वो इस फिल्म से जाह्नवी को लॉन्च करेंगे। ये फिल्म असल में नागराज मंजुले की मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के मराठी वर्जन से इसकी तुलना की जाए तो लव स्टोरी और ऑनर किलिंग पर आधारित इस फिल्म की कहानी में हमें कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग शेड्यूल उदयपुर (राजस्थान) से शुरू हुई। इसके बाद इसे हैदराबाद और फिर मुंबई के अलग-अलग लोकेशन्स पर शूट किया गया। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। ये फिल्म 20 जुलाई, 2018 को रिलीज हो रही है।

14 साल पहले सलमान से झगड़ा कर प्रियंका चोपड़ा ने खाई थी कसम, कभी नहीं करुंगी साथ काम

ये भी पढ़ें

फिल्म के किरदार में घुसने के लिए इस अभिनेत्री ने की सारी हदे पार, 10 दिनों तक करती रहीं ये काम…
Updated on:
17 Apr 2018 03:52 pm
Published on:
17 Apr 2018 03:43 pm
Also Read
View All