
Malavika Mohanan
अभिनेत्री मालविका मोहनन जल्द ही फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। निर्देशक माजिद मजीदी की इस फिल्म में मालविका, आमिर यानी ईशान की बड़ी बहन तारा का किरदार निभाती नजर आएंगी।
हाल में मालविका से इस फिल्म को लेकर बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक जेल सीक्वेंस शूट के लिए उन्होंने 15 दिन में 8 किलो वजन कम किया है। इतना ही नहीं कैरेक्टर में घुसने के लिए अभिनेत्री ने पूरे 10 दिन तक अपने बाल नहीं धोए।
वरुण धवन से मिलने के लिए घर से भागकर मुंबई पहुंची लड़की, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश
मालविका ने कहा, 'माजिदी साहब ने इस फिल्म के सभी किरदारों पर काफी मेहनत की है। सभी किरदारों को रीयल बनाने के लिए उन्होंने बहुत से एक्सपेरिमेंट किए। मैंने भी अपने कैरेक्टर के लिए काफी मेहनत की। जेल की कैदी दिखने के लिए मैंने मात्र 15 दिन में 8 किलो वजन कम किया। इस काम को मैंने पोषण विशेषज्ञ और मेरे जिम ट्रेनर की मदद से किया। इसके अलावा अपने करेक्टर को और रियल बनाने के लिए मैंने 10 दिनों तक अपने बाल नहीं धोए ताकि मैं उस सीन में गरीब दिख सकूं।'
फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। यह फिल्म 20 अप्रेल को रिलीज होगी।
ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्में
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Updated on:
16 Apr 2018 04:45 pm
Published on:
16 Apr 2018 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
