
sonam kapoor wedding
सोनम कपूर और उनके लॅान्ग टाइम ब्वॅायफ्रेंड आनंद अहूजा अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस वक्त दोनों के घरवाले जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी को फराह खान कोरियोग्राफ करने वाली हैं। हाल में फराह खान टीवी के पॅापुलर शो 'एंटरटेन्मेंट की रात' में बतौर मेहमान शरीक हुईं थी। इस दौरान उन्होंने खुद बताया कि वह सोनम के संगीत को कोरियोग्राफ करेंगी। फराह ने कहा,'अनिल और मैं एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। हम एक दूसरे को प्यार से पापाजी कहकर पुकारते हैं। हम एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं यही वजह है कि मैंने सोनम के संगीत को कोरियोग्राफ करने के लिए हामी भरी।'
बता दें यह शादी मुंबई के फाइव स्टार होटल में होगी। इतना ही नहीं शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा क्योंकि आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शादी में 150 लोग शामिल होंगे।
संगीत की तैयारियों में जुटे रिश्तेदार
इन दिनों सोनम के सभी रिश्तेदार पिता अनिल कपूर के जुहू में स्थित बंगले पर संगीत की प्रीप्रेशन में लगे हैं।इतना ही नहीं अनिल और पत्नी सुनीता भी सोनम के लिए एक स्पेशल एक्ट करने वाली हैं जिसके बारे में सोनम भी नहीं जानती। साथ ही सोनम की सभी बहने उन्ही की फिल्म के हिट गाने 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है...', 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना...', 'प्रेम रतन धन पायो...,' 'वीरे दी वेडिंग' के टाइटल ट्रेक पर डांस प्रिपेयर कर रही हैं।
फराह चाहती हैं सोनम की आइडिल वेडिंग
गौरतलब है कि फराह सोनम कपूर की फैमिली के बेहद करीब हैं।अनिल और अनीता को वह तब से जानती हैं जब उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। फराह ने अनिल के कई गाने कोरियोग्राफ भी किए हैं। मीडिया से मिली खबरों के अनुसार इस वक्त फराह के दिमाग में सिर्फ एक ही बात है कि वह सोनम और आनंद की शादी एक आइडल शादी में तब्दील करना चाहती हैं। यही वजह है कि उन्होंने संगीत में उनकी मदद के लिए हामी भरी है।
सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म
सोनम जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इतना ही नहीं इस फिल्म से सोनम की छोटी बहन रिया कपूर बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं।यह फिल्म 1जून को रिलीज होगी।
Published on:
18 Apr 2018 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
