
Varun dhawan
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फैन फॉलोईंग काफी अच्छी है। लडकियों और बच्चों में वरुण ज्यादा पॉपुलर हैं। हाल में एक नाबालिग लड़की उनसे मिलने के लिए घर से भागकर मुंबई आ गई। 14 वर्षीय यह लड़की सूरत की रहने वाली है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार यह लड़की सूरत के एक व्यापारी की बेटी है। उनके पिता कपड़े के मैन्युफैक्चरर हैं। वरुण से मिलने के लिए यह लड़की रातभर उनकी बिल्डिंग के बाहर बैठी रही। वह अभिनेता से मिलने की जिद करती रही।
घर से भागकर आई:
सूरत निवासी यह लड़की शुक्रवार को चुपचाप घर से भागकर मुंबई आ गई थी। वह वरुण से मिलना चाहती थी। इसलिए उनके खार वाले घर के बाहर बैठी रही। वह लगातार अभिनेता से मिलने की जिद कर रही थी।
बिल्डिंग के बाहर करने लगी शोरगुल:
रिपोर्ट के अनुसार वह लड़की वरुण से मिलने की जिद कर रही थी। बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे बताया कि वरुण अभी घर पर नहीं हैं। इसके बाद भी वह वहीं बैठी रही। बाद में जब लड़की को पता चला कि सिक्योरिटी गार्ड उसकी बात वरुण तक नहीं पहुंचा रहे हैं तो उसने बिल्डिंग के बाहर ही चीखना—चिल्लाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर बिल्डिंग के ही एक निवासी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूरत में परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट:
लड़की के परिजनों ने सूरत के अमरोली पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। यह मामला आईपीसी की धारा 363 (किडनैपिंग) के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार लड़की शुक्रवार को करीब 3 बजे शाम को घर से निकलकर मुंबई जाने वाली ट्रेन में 4:30 बजे बैठी। वह रात 9:30 बजे मुंबई पहुंच गई और सीधे धवन के अपार्टमेंट के करीब पहुंची, जो खार में है। वह उस रात से लेकर शनिवार दोपहर तक रही। इसके बाद पुलिस उसे वहां से ले गई।
Published on:
16 Apr 2018 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
