बॉलीवुड

क्रिकेटर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल… तलाक के बाद धनश्री वर्मा-युजवेंद्र चहल एक ही शो में साथ आने वाले थे नजर?

धनश्री वर्मा-युजवेंद्र चहल 'द 50' नाम के एक नए शो में नजर आने वाले थे। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है… लेकिन अब क्रिकेटर ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

2 min read
Jan 13, 2026
धनश्री वर्मा-युजवेंद्र चहल की पुरानी फोटो (इमेज सोर्स: वायरल एक्स)

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma Controversy: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तलाक के बाद से लगातार सुर्खियों में बने चहल और धनश्री वर्मा को लेकर हाल ही में चर्चा थी कि दोनों जल्द ही नए रियलिटी शो ‘द 50’ में साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन अब चहल ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सब कुछ साफ कर दिया है कि आखिर सच्चाई क्या है।

बता दें कि चहल और धनश्री ने 2020 में शादी की थी, लेकिन चार साल बाद उनका तलाक हो गया। ऐसे में इन अफवाहों ने लोगों के बीच चर्चा बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें

‘मैं रतन टाटा या शाहरुख खान नहीं…’, नंबर 1 नहीं बनना चाहते अक्षय खन्ना, वायरल वीडियो में बोले ‘धुरंधर’ एक्टर

चहल ने दी प्रतिक्रिया

चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साफ किया कि उनके किसी रियलिटी शो में जाने की जो खबरें फैल रही हैं, वो बिल्कुल गलत हैं। उन्होंने कहा कि उनका ‘द 50’ या किसी भी अन्य शो से कोई लेना-देना नहीं है और इस तरह की कोई बात भी नहीं हुई है। इसलिए बिना पुष्टि के ऐसी खबरें फैलाने से बचना चाहिए।

युजवेंद्र चहल लेटेस्ट पोस्ट (इमेज सोर्स: क्रिकेटर इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

चहल की टीम ने भी बयान जारी कर बताया कि उनके रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाली वायरल रिपोर्ट्स पूरी तरह झूठी हैं और सिर्फ अटकलों पर आधारित हैं। टीम ने स्पष्ट किया कि चहल किसी भी शो में शामिल नहीं हो रहे हैं और न ही इस बारे में किसी से बात की गई है। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की गई कि वे ऐसी गलत जानकारी को फैलाने से बचें।

बता दें इससे पहले 'द 50' में कदम रखने की बात को टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी झूठा करार दिया था।

'द 50' के बारे में…

‘द 50’ एक नया रियलिटी शो है, जो दर्शकों के सामने बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया जाएगा। शो के मेकर्स का कहना है कि यह भारतीय रियलिटी टीवी के पुराने ढर्रे को तोड़कर नया फॉर्मेट लाएगा। यह शो 1 फरवरी से ऑन-एयर होने वाला है।

इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर कई मशहूर नामों की चर्चा है, जिनमें करण पटेल, धनश्री वर्मा, मल्लिका शेरावत, विवियन डीसेना, निक्की तंबोली और बसीर अली शामिल बताए जा रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर