बॉलीवुड

धर्मेंद्र की याद में बॉबी देओल का दर्द आया सामने, लिखा- हर टपकते आंसुओं में…

Bobby Deol And Dharmendra: बॉबी देओल ने धर्मेंद्र को याद करते हुए अपने दिल की भावनाओं को शब्दों में बयां किया है। उन्होंने एक बहुत ही इमोशनल नोट लिखा, जो उनके फैंस को इमोशनल कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2025, 4:06 PM IST
धर्मेंद्र की याद में बॉबी देओल का दर्द आया सामने, लिखा- हर टपकते आंसुओं में...
धर्मेंद्र और बॉबी देओल (सोर्स: X)

Bobby Deol And Dharmendra: धर्मेंद्र, जो लोगों के लिए एक महान अभिनेता थे, लेकिन वो अपने परिवार की जान थे। बता दें, पहले हेमा मालिनी फिर ईशा देओल, सनी देओल और अब बॉबी देओल का धर्मेंद्र के निधन पर पोस्ट सामने आया है। आज धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास अवसर को परिवार के साथ सेलिब्रेट करने से पहले ही एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब ऐसे में पिता के खास दिन पर बॉबी देओल ने उन्हें याद किया है और दिल छू जाने वाला एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

धर्मेंद्र की याद में बॉबी देओल का दर्द आया सामने

बता दें, बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे पापा और हमारे प्यारे धरम, आपकी सोच मैं ये लिख रहा हूं। दुनिया में इतना प्यार नहीं मिला, जितना आपने हम सभी को दिया। हर मुस्कुराहट, हर टपकते आंसुओं में आपने हमारा साथ निभाया है, हर मुश्किल में संभाला है। आप स्टार बनें तो सबको साथ लेके हाथ थाम के आगे बढ़ें, किसी का हाथ नहीं छोड़ा।

आपके हमारे पंजाब के दंगो का, साहनेवाल का, भारत का झंडा गर्व से लहराया। हि-मैन हो आप सबके, लेकिन बचपन से ही आप मेरे हीरो हैं। आप ही से हमने सपने देखे, आप ही से हमने आत्मविश्वास करना सीखा, आपके संस्कार से हमेशा हमारे साथ रहेंगे। दिल हो तो आपके जैसा, जुनून हो तो आपके जैसा, प्यार करो तो आपके जैसा, इंसान बनो तो आपके जैसा। पापा हो आप मेरे, लेकिन धरम हो आप हम सबके। आपके होने पर गर्व है। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे अनमोल पापा। तुम्हें हमेशा-हमेशा प्यार।"

हेमा मालिनी और पूरा देओल परिवार

बता दें, हेमा मालिनी और पूरा देओल परिवार धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका पहला जन्मदिन मना रहा है। ऐसे में पहले ईशा देओल फिर सनी देओल, हेमा मालिनी और अब बॉबी देओल ने भी अपना दर्द बयां किया है, जो उनके फैंस को इमोशनल कर रहा है।

Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’