बॉलीवुड

85 साल की उम्र में धर्मेन्द्र ने शबाना आजमी के साथ की फोटो शेयर करते हुए कही दिल की बात, बनते-बनते रह गई एक तस्वीर अधूरी

जल्द ही धर्मेन्द्र(Dharmendra) फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी(Shabana Azmi) भी रोमांस करते हुए नजर आएंगी । इस बात को लेकर धर्मेन्द्र(Dharmendra) काफी एक्साइटेड हैं

2 min read
Aug 03, 2021
Dharmendra excited to work with Shabana Azmi,
Dharmendra excited to work with Shabana Azmi,

नई दिल्ली। 70 से 80के दशक के मशहूर एक्टर धर्मेन्द्र (Dharmendra) ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है। इनके साथ कई बड़ी हस्तियों ने भी काम करके अपने सपने को पूरा किया है। धर्मेन्द्र की फिल्मों में जितना रोमांस पर्दे पर देखने को मिलता था उससे कही ज्यादा वो बाहर भी रोमांटिक अंदाज के साथ पेश आया करते हैं। और आज भी 85 साल की उम्र पार करने के बाद भी उनका रोमांस उनके रग-रग में समाया हुआ है।

बॉलीवुड में उनका रोमांटिक अंदाज एक बार फिर देखने को मिलने वाला है। अब वो जल्द ही जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले। इसमें उनके साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी शबाना आजमी (Shabana Azmi) । इस बात को लेकर धर्मेन्द्र काफी एक्साइटेड हैं।

हाल ही में धर्मेन्द्र ने शबाना आजमी के साथ एक एक पुरानी तस्वीर को शेयर की है, जिसमें वो एक्ट्रेस को गुलाब देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने कैप्शन में लिखा- शबाना के साथ बनते-बनते...एक तस्वीर अधूरी रह गई। धर्मेन्द्र की यह फोटो को देख लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Published on:
03 Aug 2021 01:55 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं