बॉलीवुड

Dharmendra Last Post: धर्मेंद्र का ये था ‘आखिरी’ पोस्ट, वीडियो शेयर कर बोले थे- भगवान…

Dharmendra News: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। अब ऐसे में उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। जो उन्होंने अपने फैंस के लिए लिखा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2025, 5:52 PM IST
Dharmendra discharged
धर्मेंद्र को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी

Dharmendra Death: इंडस्ट्री में उस समय मातम छा गया जब खबर आई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई, पूरे देश में मातम छा गया है। धर्मेंद्र के फैंस अपने फेवरेट एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए शमशान घाट पर इकट्ठा हो गए। एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस शमशान घाट पर होगा। ऐसे में अब धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है।

धर्मेंद्र का पोस्ट हुआ वायरल (Dharmendra Instagram Video)

धर्मेंद्र अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते थे। वह अपने फैंस के बीच अक्सर नजर आते थे और उनके लिए अपनी पुरानी फोटोज और कोई न कोई मैसेज शेयर करते रहते थे। कुछ समय पहले भी यही हुआ था। धर्मेंद्र ने 2 अक्टूबर को दशहरे पर अपना खुद का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कार में बैठे हुए हैं और उनके आसपास उनके फैंस खड़े हैं और वह सबको दशहरे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

धर्मेंद्र ने फैंस को दी थी शुभकामनाएं (Dharmendra Instagram)

धर्मेंद्र ने कहा था, "तमाम बहन भाईयों और बच्चों को दशहरे की शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र दे, लंबी सेहत दे और खुशियां दे। आप नेक बनकर रहें फिर तो तरक्की ही तरक्की है।” अब फैंस उनके इसी पोस्ट पर कमेंट कर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

धर्मेंद्र है हॉस्पिटल में एडमिट (Dharmendra Health Update)

धर्मेंद्र इस वीडियो में एकदम फिट नजर आ रहे हैं। ये वीडियो महज 1 महीने पुराना है मगर इसके कुछ समय बाद ही एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था फिर लगभग 11 दिन बाद एक्टर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब 24 नवंबर सोमवार को उन्होंने अपने मुंबई आवास पर ही आखिरी सांस ली है। पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Updated on:
24 Nov 2025, 5:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब