बॉलीवुड

धर्मेंद्र ने धोए थे फैन के कपड़े फिर खिलाया था खाना, बॉबी देओल ने किया सालों बाद खुलासा

Bobby Deol Revelation: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं। लेकिन एक फैन के साथ एक्टर ने ऐसा कर दिया, जिसे शायद ही कोई जानता होगा। उनके बेटे बॉबी देओल ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।
2 min read
Sep 28, 2025
Dharmendra-Bobby Deol News

Bobby Deol Revelation: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं। लेकिन एक फैन के साथ एक्टर ने ऐसा कर दिया, जिसे शायद ही कोई जानता होगा। उनके बेटे बॉबी देओल ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी ने अपने पिता धर्मेंद्र की एक ऐसी कहानी साझा की, जो फैंस को हंसाती भी है और हैरान भी कर रही है। जी हां- सिल्वर स्क्रीन के असली ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र ने एक बार अपने ही फैन को ऐसा सबक सिखाया कि वह पैरों पर गिरकर रोने लगा। बड़े ताज्जुब की बात है फिर एक्टर ने उसे न सिर्फ दुलारा बल्कि कपड़े भी धोए।

बॉबी का खुलासा

हाल ही में राज शमानी के साथ बातचीत में बॉबी ने खुलासा किया कि पिता धर्मेंद्र हर किसी को खास फील कराने में माहिर थे। लेकिन अगर कोई हद पार करता, तो उनके गुस्से पर काबू पाना बहुत मुश्किल होता है।

बॉबी ने बताया, "पापा हर किसी को सम्मान और प्यार देते थे, लेकिन अगर कोई बेवकूफी करे, तो उन्हें छोड़ते नहीं थे। एक बार एक फैन ने कुछ ऐसा कहा कि पापा का पारा चढ़ गया। उन्होंने उसे जमकर पीट दिया। सभी लोग ये जानते हैं कि मेरे भाई (सनी देओल) का 'ढाई किलो के हाथ' है, लेकिन मेरे पिता का भी 20 किलो का है।"

मारने के बाद प्यार

बॉबी ने आगे कहा, "वह फैन घबराकर पापा के पैरों पर गिर पड़ा और बोला, ‘सर, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, माफ कर दो!’
पापा को भी गुस्सा करने का मलाल था, शायद फैन ने कुछ गलत कह दिया था। फिर क्या था, धर्मेंद्र ने अपने गुस्से को भुलाकर उस फैन को घर पर दूध पिलाया, खाना खिलाया, और कपड़े तक दे दिए।

धर्मेंद्र का यह अनोखा अंदाज उनकी शख्सियत की मिठास और सख्ती दोनों को दिखाता है। वे न सिर्फ सुपरस्टार थे, बल्कि एक ऐसे इंसान भी थे जो गुस्से में भी प्यार भूलते नहीं हैं।

Also Read
View All
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 31: हनुमान अंश ने 31वें दिन काटा बवाल, 122 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, मिर्जापुर पहुंची 100 करोड़ के करीब

Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले