बॉलीवुड

एक तरफ ‘धुरंधर 2’ का जलवा, दूसरी तरफ ‘छावा’ सीक्वल की हलचल! विक्की कौशल बनेंगे शाहू महाराज

Chhaava: फिल्म जगत में इन दिनों 2 बड़ी खबरें चर्चा में हैं। एक तरफ 'धुरंधर 2' की अपार सफलता ने दर्शकों के दिल जीता हैं, जबकि दूसरी ओर 'छावा' की सीक्वल की तैयारी जोरों पर है। खास बात ये है कि इस फिल्म में विक्की कौशल को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है।
2 min read
Apr 02, 2026
एक तरफ 'धुरंधर 2' का जलवा, दूसरी तरफ 'छावा' सीक्वल की हलचल! विक्की कौशल बनेंगे शाहू महाराज
'धुरंधर 2' के बीच 'छावा' सीक्वल की हलचल (फोटो सोर्स: X @Freak4Flims के अकाउंट के द्वारा)

Chhaava: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अब इसके बीच विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के सीक्वल का जिक्र भी आसमान पर है। बता दें, फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता, जबकि डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की दमदार कहानी ने सबको अपना दीवाना बना दिया और इस फिल्म ने कुल 807 करोड़ की जबरदस्त कमाई की और इसे साल 2025 की सबसे बड़ी हिट में शुमार किया गया।

मराठा साम्राज्य की महान शख्सियत शाहू महाराज की बायोपिक

इस बीच सफलता को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है और खबरें आ रही हैं कि विक्की कौशल और लक्ष्मण उतेकर जल्द ही मराठा साम्राज्य की एक और महान शख्सियत शाहू महाराज की बायोपिक लेकर आ सकते हैं। ये फिल्म 'छावा' की तरह उनके पिता संभाजी महाराज की कहानी के बाद के दौर पर बेस्ड होने वाली है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये नई फिल्म एक तरह से 'छावा' का सीक्वल होगी, जिसमें शाहू महाराज के संघर्षों और जीवन की कठिनाईयो पर खास ध्यान दिया जाएगा। दरअसल, विक्की कौशल ने इस प्रोजेक्ट में गहरी दिलचस्पी दिखाई है और वे फिर से उतेकर के निर्देशन में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। बता दें, फिल्म की शुरुआत जल्द-से-जल्द करने की योजना है, लेकिन फिलहाल ये प्रोजेक्ट प्लानिंग स्टेज में है और उम्मीद है कि इसकी शूटिंग 2027 के लास्ट या 2028 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

फिलहाल, विक्की कौशल और लक्ष्मण उतेकर दोनों काम में बीजी हैं

तो वहीं दूसरी ओर, अभी विक्की कौशल और लक्ष्मण उतेकर दोनों अपने-अपने काम में बीजी हैं। लक्ष्मण उतेकर फिलहाल श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' पर काम कर रहे हैं और विक्की, संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं, उसके बाद वे भगवान परशुराम की कहानी पर बेस्ड 'महावतार' प्रोजेक्ट के लिए तैयारी करेंगे।

इस नई फिल्म को लेकर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस के बीच इस खबर ने उत्साह और उम्मीदें बढ़ा दी हैं और 'छावा' की सफलता के बाद शाहू महाराज की बायोपिक भी इतिहास के पन्नों को जीवंत करने वाली है।

Updated on:
02 Apr 2026 08:02 am
Published on:
02 Apr 2026 08:02 am