बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ के सीन में हुई बड़ी गलती, लोगों ने पकड़ ली चूक, जानकर होगी हैरानी!

Dhurandhar 2 Mistake Spotted: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' जहां सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, वहीं फिल्म से जुड़े सीन में एक गलती साफ तौर पर देखी जा रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Mar 22, 2026
Dhurandhar 2 Mistake Spotted
Dhurandhar 2 Mistake Spotted (सोर्स-एक्स)

Dhurandhar 2 Mistake Spotted: 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को जहां एक तरफ इसके भव्य एक्शन और इमोशनल कहानी के लिए सराहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक छोटे से तकनीकी ‘मिस्टेक’ ने फिल्म को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

फाइट सीन से जुड़ा वीडियो हुआ वायरल (Dhurandhar 2 Mistake Spotted)

हाल ही में फिल्म के एक फाइट सीन से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शकों को शीशे में कैमरामैन का रिफ्लेक्शन दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। ये वायरल क्लिप फिल्म के उस अहम सीन से जुड़ी बताई जा रही है, जहां रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली माजरी अपने बचपन के दोस्त पिंडा से आमने-सामने होता है।

फिल्म का सबसे मजबूत सीन

कहानी के मुताबिक पिंडा अब पाकिस्तान से जुड़े ड्रग माफिया नेटवर्क से संबंध रखता है, जबकि हमजा गुप्त पहचान ‘जस्किरत’ के रूप में एक मिशन पर काम कर रहा होता है। ऐसे में दोनों दोस्तों के बीच भावनात्मक और तीखा टकराव दर्शकों के लिए फिल्म का सबसे मजबूत सीन माना जा रहा था।

हालांकि दर्शकों का ध्यान इस सीन की इमोशनल गहराई से हटकर एक अलग ही डिटेल पर चला गया। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शीशे में किसी व्यक्ति का रिफ्लेक्शन दिख रहा है, जिसे कई यूजर्स कैमरामैन बता रहे हैं। कुछ दर्शकों का मानना है कि यह एडिटिंग के दौरान छूटी हुई तकनीकी गलती हो सकती है।

वीडियो की सच्चाई पर उठे सवाल (Dhurandhar 2 Mistake Spotted)

दिलचस्प बात यह है कि कुछ यूजर्स ने इस क्लिप की सत्यता पर भी सवाल उठाए हैं। कई लोगों का कहना है कि ये वीडियो AI से एडिट किया गया हो सकता है और फिल्म के असली सीन में ऐसा कुछ दिखाई नहीं देता। वहीं कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में इसे हॉलीवुड फिल्म द 'डार्क नाइट' से प्रेरित ‘डिटेलिंग’ बता दिया, जहां कथित तौर पर ऐसी गलती की चर्चा पहले भी हो चुकी है।

कुछ दर्शकों ने तो यह भी अनुमान लगाया कि शीशे में दिखाई देने वाला व्यक्ति शायद फिल्म के सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा हो सकते हैं। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने फिल्म के एक दूसरे सीन में गनफायर के दौरान साउंड इफेक्ट्स की कमी की ओर भी इशारा किया है।

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' साबित हो रही फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक तरह से सीक्वल होने के साथ-साथ रणवीर सिंह के किरदार की ओरिजिन स्टोरी भी पेश करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमजा अली माजरी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी भारत के खिलाफ साजिश रच रहे आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलता है।

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह साफ हो गया कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज काफी मजबूत है।

Published on:
22 Mar 2026 01:06 pm