Dhurandhar 2 Danish Pandore On Ramayana Teaser: धुरंधर फेम एक्टर दानिश पंडोर ने रणबीर कपूर की रामायण के टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
Dhurandhar 2 Danish Pandore On Ramayana Teaser: भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और भव्य फिल्मों में शामिल हो चुकी 'रामायण पार्ट 1' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। खास बात ये रही कि सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने भी इस टीजर की खुलकर तारीफ की है। इसी बीच 'धुरंधर 2' के अभिनेता दानिश पंडोर का रिएक्शन भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टीजर सामने आने के बाद दानिश पंडोर ने अभिनेता रवि दुबे की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कमेंट में लिखा कि 'फिल्म बेहद शानदार लग रही है और वो इसे बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' उनके इस छोटे लेकिन प्रभावशाली कमेंट ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भी दानिश के इस रिएक्शन को शेयर करते हुए फिल्म के प्रति अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।
फिल्म के टीज़र को देखकर करण जौहर ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं और उनका स्क्रीन प्रेजेंस टीज़र का सबसे खास आकर्षण है।
वहीं निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी फिल्म की भव्यता और प्रस्तुति की तारीफ करते हुए कहा कि इस दिवाली सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने का अनुभव खास होने वाला है। उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी की क्रिएटिव विजन की भी सराहना की।
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी फिल्म को लेकर भावुक प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि त्याग, धर्म और सत्य की ऐसी कहानी है जो पूरी दुनिया को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम करेगी। उनके इस संदेश को भी फैंस ने खूब पसंद किया।
इस भव्य प्रोजेक्ट में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय संगीतकार हांस जिमर और भारतीय संगीत के दिग्गज एआर रहमान ने संभाली है, जिससे फिल्म का स्तर और भी ऊंचा हो गया है।
निर्माता नमित मल्होत्रा के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की योजना है। करीब 4000 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट वाली यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।
टीजर के बाद जिस तरह से दर्शकों और सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, उससे साफ है कि फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं और अब फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।