बॉलीवुड

एक्टर को ही नहीं पता था वही हैं ‘बड़े साहब’, आदित्य धर ने रखा सीक्रेट, ‘धुरंधर 2’ पर बड़ा खुलासा

Danish Iqbal Bade Sahab In Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' में बड़े साहब का किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल की मानें तो उन्हें खुद ही उनके किरदार का अंदाजा नहीं था।

2 min read
Mar 19, 2026
Danish Iqbal Bade Sahab In Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Danish Iqbal Bade Sahab In Dhurandhar 2: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फिल्म के सबसे रहस्यमयी किरदार ‘बड़े साहब’ का खुलासा भी हो गया है। इस किरदार को निभाया है अभिनेता दानिश इकबाल ने, जो इससे पहले वेब सीरीज 'महारानी 2' में दिलशाद के रोल के लिए चर्चा में रहे थे। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि खुद दानिश को भी काफी समय तक यह नहीं पता था कि वो फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Dhurandhar 2 X Review: बड़े साहब को देख हक्के-बक्के रह गए लोग…’धुरंधर 2′ देख क्या बोले यूजर्स?

महीनों तक छुपाया गया ‘बड़े साहब’ का राज (Danish Iqbal Bade Sahab In Dhurandhar 2)

जूम के साथ एक खास बातचीत में दानिश इकबाल ने खुलासा किया कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने उनके किरदार को लेकर बेहद गोपनीयता बरती। उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू होने के काफी समय बाद तक उन्हें इस बात का पूरा भरोसा नहीं था कि उनका किरदार ही ‘बड़े साहब’ है।

दानिश के मुताबिक, सेट पर सभी उन्हें ‘दाऊद भाई’ या ‘साहब’ कहकर बुलाते थे, जिससे उन्हें अंदाजा तो था कि उनका किरदार किसी बड़े गैंगस्टर से जुड़ा है, लेकिन ‘बड़े साहब’ की असली पहचान उनसे छुपाकर रखी गई थी। ये सस्पेंस फिल्म की कहानी को और भी दिलचस्प बनाता है।

‘दाऊद इब्राहिम’ के किरदार में नया प्रयोग (Danish Iqbal Bade Sahab In Dhurandhar 2)

फिल्म में दानिश का किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से प्रेरित बताया जा रहा है। खास बात यह है कि फिल्म में इस किरदार को एक अलग उम्र और गहराई के साथ पेश किया गया है, जिसे पहले बड़े पर्दे पर इस तरह नहीं दिखाया गया।

दानिश ने बताया कि थिएटर में काम करने का उनका अनुभव इस किरदार को निभाने में काफी मददगार रहा, लेकिन फिल्मी दुनिया में इतने गहन और इंटेंस रोल को निभाना उनके लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव था।

स्टारकास्ट और कहानी ने बढ़ाया रोमांच

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो हमजा अली माजरी/जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और बाकी कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

ये फिल्म एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें अंडरवर्ल्ड, राजनीति और खुफिया मिशनों का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म के कई किरदारों को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं, खासकर ‘बड़े साहब’ की पहचान को लेकर, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया था।

रिलीज के बाद भी बरकरार है सस्पेंस

हालांकि फिल्म रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके कई पहलुओं को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। खासकर ये सवाल कि क्या ‘बड़े साहब’ पूरी तरह से दाऊद इब्राहिम पर आधारित हैं या फिर कहानी में कोई और ट्विस्ट छिपा है।

ये भी पढ़ें

Dhurandhar 2 Review: बदले की आग में जला जसकीरत उर्फ ‘हमजा’, यहां पढ़ें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू

Updated on:
19 Mar 2026 12:54 pm
Published on:
19 Mar 2026 12:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर