बॉलीवुड

दीया मिर्जा ने पहले पति साहिल संघा को जन्मदिन की दी बधाई, लिखा खास मैसेज

दीया मिर्जा ने अपने एक्स हसबैंड साहिल संघा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। साहिल 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे में उन्होंने खास अंदाज में उन्हें विश किया।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2021, 7:32 PM IST
dia_mirza.jpg
Dia Mirza

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी साल उन्होंने वैभव रेखी से दूसरी शादी की और शादी के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस को दी। अब हाल ही में दीया ने खुलासा किया कि उन्होंने मई में बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी। अब दीया अपने एक्स हसबैंड के कारण सुर्खियों में आ गई हैं।

खास अंदाज में किया बर्थडे विश
दरअसल, दीया मिर्जा ने अपने एक्स हसबैंड साहिल संघा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। साहिल 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे में उन्होंने खास अंदाज में उन्हें विश किया। दीया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से साहिल की एक फोटो शेयर की। "हैप्पी बर्थडे सा।" इसके साथ उन्होंने दिल, हग और टाइगर इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। दीया द्वारा शेयर की गई तस्वीर में साहिल ब्राउन जैकेट और बिगे पैंट पहने एक कार के बोनट पर बैठे नजर आ रहे हैं।

11 साल के रिश्ते को किया खत्म
दीया मिर्जा ने साल 2014 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर साहिल संघा के साथ शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया था। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई और साल 2019 में उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने तलाक की घोषणा की थी। दीया ने लिखा था कि 11 साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि वो तलाक के बाद भी अच्छे दोस्त रहेंगे और एक-दूसरे की हमेशा इज्जत करेंगे।

इस साल वैभव रेखी से की शादी
साहिल संघा से तलाक के बाद दीया ने इसी साल बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी रचाई थी। वैभव भी तलाकशुदा थे। शादी के बाद दोनों हनीमून पर मालदीव गए थे। यहां से दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी के गुड न्यूज थी। इसके बाद 14 मई को ही उन्होंने बेटे अव्यान को जन्म दिया। लेकिन इस खबर को उन्होंने दो महीने से छिपाए रखा, क्योंकि उनका बेटा समय से पहले ही पैदा हो गया था। ऐसे में वह जन्म के बाद ही आईसीयू में एडमिट था।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव