बॉलीवुड

किसान आंदोलन: सिंधु बॉर्डर पहुंचे सिंगर Diljit Dosanjh, किसानों के लिए दान में दिए 1 करोड़ रुपए

सिंधु बॉर्डर पहुंचे पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) किसानों के लिए किया एक करोड़ का दान सरकार से किसानों की मांग पूरा करने की कही बात
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2020, 7:37 PM IST
Diljit Dosanjh Reached Sindu Border He donated 1 Crore For Farmers
Diljit Dosanjh Reached Sindu Border He donated 1 Crore For Farmers

नई दिल्ली। जब से किसान आंदोलन शुरु हुआ है। तब से ही पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ किसानों के समर्थन में आवाज़ उठा रहे हैं। काफी लंबे समय से एक्ट्रेस कंगना रनौत और दिलजीत के बीच जुबानी जंग शुरु है। तो वहीं आज किसानों को सपोर्ट करने के लिए दिलजीत आज सिंधु बॉर्डर पहुंच गए हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को संबोधित भी किया है। यही नहीं ठंड में रह रहे किसानों की हालत देख उन्होंने करोड़ों का दान भी दिया है, ताकि वह गर्म कपड़े ले सकें।

किसानों को संबोधित करते हुए दिलजीत ने कहा कि 'किसानों और उनका बस केंद्र से यही अनुरोध है कि 'किसानों की मांगों को वह पूरा कर दें। प्रदर्शन कर रहे सभी किसान शांति से बैठे हैं और इस समय पूरा देख उनके साथ है। दिलजीत ने सभी किसानों को सलाम किया। साथ ही एक नए इतिहास रचने की बात भी कही। उन्होंने यह भी कहा कि इस इतिहास को आगे बच्चों को सुनाया जाएगा।'

दिलजीत ने आगे कहा कि 'वह वहां कुछ कहने के लिए नहीं बल्कि सुनने के लिए आए हैं। वह हरियाणा और पंजाब के तमाम किसानों को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने एक नया इतिहास रचा है।' किसानों को संबोधित करते हुए दिलजीत ने कंगना की चुटकी लेते हुए कहा कि 'वह हिंदी में इसलिए बोल रहे हैं ताकि किसी को बाद में गूगल ना करना पड़े। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस आंदोलन में किसानों के लिए अलावा किसी और मुद्दे पर बात नहीं हो रही है और ना ही किसी भी तरह से इसे भटकाया जा रहा है। किसानों की जो भी मांग हैं, सरकार उन्हें जल्द से जल्द पूरा करे। प्रदर्शन के दौरान किसान शांति से बैठे हैं। यहां कोई शख्स ऐसा नहीं है जो खून खराबे की बात कर रहा हो। ट्विटर पर अक्सर ऐसी बातें होती रहती हैं और उन्हें घुमा दिया जाता है।'

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन