दरअसल, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जयललिता ( Jayalalitha death anniversary ) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तस्वीरों में वह स्कूल के बच्चों को खाना खिलाते हुए भी नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को कंगना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना लिखती हैं कि जय अम्मा की पुण्यतिथि पर हमारी फिल्म 'थलाइवी- द रेवोल्यूशनरी लीडर' से कुछ काम के वक्त की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। टीम का शुक्रिया, खासतौर पर टीम के लीडर विजय सर का, जो कि फिल्म पूरी करने के लिए सुपरह्यूमन की तरह काम कर रहे हैं, फिल्म पूरी होने में सिर्फ एक हफ्ता बाकी है।' आपको बता दें भाई की शादी के बाद कंगना ने फिल्म शूटिंग की शूरुआत की है।