बॉलीवुड

तनुश्री के बाद अब एक और अभिनेत्री का वीडियो हुआ वायरल, कहा- मैंने देखा है नाना पाटेकर का डार्क साइड

एक अन्य अभिनेत्री का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाना पाटेकर के बर्ताव को लेकर बात कर रही हैं।
2 min read
Oct 01, 2018
Nana patekar
Nana patekar

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद बॉलीवुड दो गुट में बंट गया है। एक गुट अभिनेत्री के पक्ष में है। वहीं तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर के अन्य महिला को -स्टार्स के साथ रहे व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि तनुश्री ने आरोप लगाए है कि नाना पाटेकर अभिनेत्रियों के साथ सेट पर बुरा बर्ताव करते हैं। अब एक अन्य अभिनेत्री का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाना पाटेकर के बर्ताव को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि डिंपल कपाड़िया हैं।

मैंने नाना का डार्क साइड देखा है:
दरअसल डिंपल कपाडिया का यह वीडियो 8 साल पुराना है। उन्होंने एनडीटीवी की पत्रकार अनुपमा चोपड़ा को एक साक्षात्कार दिया था। इस साक्षात्कार में वह नाना पाटेकर के बर्ताव के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। अब उनका यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने नाना पाटेकर का डार्क साइड भी देखा है।

वे बेहतरीन एक्टर हैं इसलिए उनके 100 गुनाह भी माफ हैं:

इस वीडियो में डिंपल कपाड़िया कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने नाना पाटेकर का वो रूप भी देखा है जिसमें वो असहनीय हो जाते हैं। डिंपल ने कहा, 'वो असहनीय हैं। मेरे साथ वो बहुत अच्छे हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी हैं। लेकिन वो एक बेहद टैलेंटेड शख्स हैं और उनके लिए 100 खून भी माफ हैं।' साथ ही उन्होंने कहा, व्यक्तिगत तौर पर वो कभी-कभी बेहद अप्रिय और असहनीय हो जाते हैं।

तनुश्री ने लगाए हैं नाना पाटेकर पर ये आरोप:
तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री का कहना है कि नाना पाटेकर ने वर्ष 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर शोषण करने की कोशिश की। साथ ही उनका आरोप था कि विरोध करने पर उनकी गाड़ी पर हमला भी किया गया। अब इस हमले का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Published on:
01 Oct 2018 04:53 pm