बॉलीवुड

भारतीय संसद पर हमला करने वाले की पत्नी के रोल में दीपिका चिखलिया, देखें ‘Gaalib’ का ट्रेलर

टीवी सीरियल 'रामायण' ( Ramayana Serial ) में सीता का किरदार निभा लोकप्रिय हुई दीपिका चिखलिया ( Dipika Chikhlia ) 'गालिब' मूवी ( Gaalib Movie ) में संसद पर हमला करने वाले की पत्नी का किरदार अदा करते दिखेंगी। निर्माताओं ने भले ही विवादों से बचने के लिए किरदारों के नाम अलग रखे हों, लेकिन यह फिल्म पूरी तरह अफजल गुरु और उसके बेटे की रियल लाइफ का चित्रण करती है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2020, 9:24 PM IST
भारतीय संसद पर हमला करने वाले की पत्नी के रोल में दीपिका चिखलिया, देखें 'Gaalib' का ट्रेलर
भारतीय संसद पर हमला करने वाले की पत्नी के रोल में दीपिका चिखलिया, देखें 'Gaalib' का ट्रेलर

मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'रामायण' ( Ramayana Serial ) में सीता का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुई एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ( Dipika Chikhlia ) 'गालिब' ( Gaalib Movie ) नाम की मूवी में नजर आएंगी। इस मूवी में दीपिका प्रमुख किरदार में हैं। गुरुवार को इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मूवी में दीपिका के अलावा निखिल पिटाले भी हैं। दीपिका गालिब की मां का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार का नाम शबाना है।

ये है 'गालिब' की कहानी

निर्माताओं के अनुसार, कश्मीर घाटी 90 के दशक से आतंकवाद के खतरे से जूझ रही है। गालिब के पिता को दिल्ली में भारतीय संसद पर हमले के लिए दोषी पाया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। मरने से पहले गालिब के पिता चाहते थे कि गालिब सिर्फ पढ़ाई में अपना ध्यान लगाए और अपने पिता के बताए रास्ते पर न चले। अपने पिता की मृत्यु के बाद, गालिब की मां ने उनका पालन-पोषण करना शुरू कर दिया। वह चाहती है कि वह सही रास्ते पर चले, लेकिन ऐसा करने में वह सफल नहीं हो पाती है। गालिब का जीवन अपने स्कूल के एक शिक्षक से मिलने के बाद एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचता है, जो अपने सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में भारी बदलाव लाता है। गालिब उससे काफी प्रभावित है और अंततः पूरे कश्मीर में हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप करता है।

विवाद से बचने के लिए बदले नाम

गौरतलब है कि निर्माताओं ने भले ही विवादों से बचने के लिए किरदारों के नाम अलग रखे हों, लेकिन यह फिल्म पूरी तरह अफजल गुरु और उसके बेटे की रियल लाइफ का चित्रण करती है। फिल्म को लेकर चर्चा लम्बे समय से थी, लेकिन लॉकडाउन और सिनेमाघर बंद होने के चलते रिलीज की तैयारी नहीं की गई थी।

11 दिसंबर को होगी रिलीज

दीपिका के लीड रोल वाली फिल्म 'गालिब' का ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया गया है। 'गालिब' के निर्देशक मनोज गिरी हैं। निर्माता घनश्याम पटेल और सह-निर्माता निमिशा अमिन हैं। यह मूवी इस साल 11 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका और निखिल पिटाले के अलावा अनिल रस्तोगी, अजय मालती, विवके त्रिपाठी, मिर सरवर, अजय रावत, अनामिका शुक्ला, विशाल दुबे, सोहम त्यागी, मंजेश पांडे, गौरव सिंह और नजीम खान हैं। संगीत बप्पी भट्टाचार्य ने दिया है।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई