बॉलीवुड

डायरेक्टर ने दिया ईशान खट्टर को धोखा, जा सकती थी एक्टर की जान भी!

शशांक बताते हैं कि तालाब की गहराई 80 फीट से ज्यादा थी। साथ ही सीढ़ियों की चौड़ाई मात्र 4 फीट। वहीं ईशान को हाइट से बहुत डर है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 8:58 AM IST
dhadak
dhadak

बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। हाल ही में इस फिल्म का एक गान 'पहली बार..' रिलीज हुआ। इस गाने में एक्टर ईशान खट्टर तालाब में कूदते नजर आ रहे हैं। लेकिन तालाब में कूदते वक्त खुद ईशान को उसमें मौजूद खतरे के बारे में अंदाजा नहीं था। बता दें कि फिल्म के टाइटल सॉन्ग के लिए ईशान जिस तालाब में कूद रहे थें उस तालाब में एक-दो नहीं बल्कि कई सांप थे।

तालाब में थे ढेरों सांप:
बता दें कि हाल में एक वीडियो सामने आया है जिसे 'धड़क' की टीम ने जारी किया है। इस वीडियो में जिसमें ईशान, जाह्नवी कपूर और फिल्‍म के निर्देशक शशांक खेतान नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में इस घटना के बारे में बताने नजर आ रहे हैं। वहीं शशांक बताते हैं कि तालाब की गहराई 80 फीट से ज्यादा थी। साथ ही सीढ़ियों की चौड़ाई मात्र 4 फीट। वहीं ईशान को हाइट से बहुत डर था। ये सब तो ठीक था लेकिन सबसे ज्यादा डराने वाली बात थी कि उस तालाब में ढेर सारे सांपों का डेरा है। ये बात ईशान को बताई नहीं गई थी।

सांपों की बात सुन जाह्नवी चौंक गईं:
वीडियो में चैट के दौरान जब शशांक ने इस बात का खुलासा किया ईशान काफी हैरान रह गए। वहीं जाह्नवी भी चौंकती नजर आ रही हैं क्‍योंकि उन्‍हें यह सिर्फ यही पता था कि उस तालाब में एक ही सांप था। इससे साफ पता चलता है कि सांपों की बात से ईशान और जाह्नवी दोनों ही अंजान थे कि जिस तालाब में दोनों एक्टर सीन दे रहे है वह सांपों से भरा हुआ है।

Updated on:
9 Jul 2018, 8:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब