बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ से रिलेशनशिप पर दिशा ने तोड़ी चुप्पी, जो कहा उस पर यकीन नहीं होगा..

अक्सर उनके रिलेशनशिप को लेकर उनसे कई सवाल किए जाते हैं
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 3:37 PM IST
Tiger and Disha
Tiger and Disha

एक्ट्रेस दिशा पटानी और अभिनेता टाइगर श्रॉफ के अफेयर की चर्चाएं अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म 'बागी 2' में भी इन दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। हर किसी ने इन दोनों स्टार्स की एक्टिंग की खूब सराहना की है। दिशा और टाइगर की जोड़ी वाली फिल्म 'बागी-2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। लेकिन फिल्म 'बागी 2' की रिलीज से पहले एक बार फिर दिशा और टाइगर के लिंकअप की खबरें खूब सुर्खियों में रही।

अक्सर उनके रिलेशनशिप को लेकर उनसे कई सवाल किए जाते हैं और दोनों ही बिना किसी हिचकिचाहट के इसका जवाब देते हुए कहते हैं दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब इन सब बातों से परेशान होकर हाल में दिशा ने टाइगर के साथ अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी दी।

टाइगर से रिलेशन खेल का एक हिस्सा:
दिशा से जब टाइगर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया और उन्होंने खुलकर इसका जवाब दिया। टाइगर और दिशा ने कभी अपना रिलेशनशिप स्वीकारा नहीं लेकिन वे हमेशा खबरों में बने रहते हैं। दिशा से टाइगर और उनके लिंकअप के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह खेल का एक हिस्सा है। जब तक फैंस मेरे काम से खुश हैं, मैं ठीक हूं।

जरूरी नहीं, मैं जिसके दिखूं उसी से प्यार करूं:
दिशा से जब यह पूछा गया कि क्या वे इन अफवाहों से प्रभावित होती हैं? तो दिशा ने जवाब दिया,'मेरे बहुत दोस्त नहीं हैं और मैं ज्यादा बाहर नहीं जाती हूं। इसलिए इसका मतलब यह नहीं कि मैं जिसके साथ नजर आ रही हूं, लोग उसी के साथ मेरी बातें करने लग जाएं। मुझे तब तक पता नहीं चलता जब तक कि कोई मुझे नहीं बताता क्योंकि मेरे घर पर अखबार नहीं आता। मुझे नहीं पता होता कि क्या हो रहा है और मैंने कभी मेरे बारे में लिखे लेखों को नहीं पढ़ा।'

लोग मेरे बारे में और मैं दुनिया के बारे में सोचती हूं:
दिशा ने बताया, 'मेरे लिए यह संभालने के लिए बहुत ज्यादा है। मुझे लगता है कि एक समय के बाद एक्टर्स खुद के बारे में सोचते हैं। लोग सिर्फ उनके बारे में ही सोचने लगते हैं या बात करते हैं।

लेकिन ऐसा है नहीं। मैं हर समय मेरे बारे में जानने के बजाय दुनिया, राजनीति और दूसरी चीजों के बारे में सोचना पसंद करती हूं।'

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब