बॉलीवुड

19 साल की उम्र में बिल्कुल अलग दिखती थीं दिशा पाटनी, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। उन्होंने फिल्म 'एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा। लेकिन अब उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

2 min read
Jun 15, 2021
Disha Patani

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दिशा पाटनी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एंड फिट एक्ट्रेसेस में होती है। दिशा की मुस्कुराहट का जादू लोगों पर कुछ ऐसा चलता है कि हर कोई उनपर फिदा हो जाता है। उनकी खूबसूरती के कारण उन्हें नेशनल क्रश का भी टैग दिया जा चुका है। आज सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 44 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी हॉट तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर दिशा की सालों पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है।

फिल्मों में कदम रखने से पहले दिशा पाटनी ने विज्ञापनों में काम किया था। उन्हें विज्ञापनों से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने उन्होंने कोल्ड क्रीम, चॉकलेट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए कई विज्ञापन किए हैं। अब सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की उन दिनों की तस्वीर वायरल हो रही है।

तस्वीरों में दिशा पाटनी को पहचानना मुश्किल है। उनकी उम्र 19 साल है। उनका चेहरे अब से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। वह पहले इतनी स्लिम नहीं थी, जितनी अब हैं। एक्ट्रेस ने खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर लिया है। दिशा की ये क्यूट एंड सिंपल फोटोज़ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इसके अलावा उनका एक ऑडिशन वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इसमें भी दिशा का लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप पहना हुआ है। उनके नैन-नक्श से लेकर जॉ लाइन में साफ फर्क देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पहले अपना प्रोफाइल लुक देती दिखाई दे रही हैं। उसके बाद वो अलग-अलग कॉस्ट्यूम में विज्ञापन की लाइनें बोलती नजर आती हैं।

बता दें कि दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी। इस फिल्म में वह वरुण तेज के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'एमएस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा। ये फिल्म क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल प्ले किया था। इसमें दिशा पाटनी धोनी की पहली गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा, दिशा पाटनी काफी वक्त से टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। दोनों को बहुत मौकों पर साथ में स्पॉट किया जाता है।

Published on:
15 Jun 2021 03:51 pm
Also Read
View All