बॉलीवुड

शूटिंग से समय मिलते ही दिशा पटानी ने किया ऐसा काम कि वायरल हो गया VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना डांस वीडियो। फैंस ने कहा दिशा जैसा कोई नहीं।
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2021, 4:11 PM IST
disha-patani

दिशा पटानी (Disha Patani) बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। दिशा अपने अभिनय के साथ ही अपने ग्लैमरस लुक और फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। दिशा खास तौर पर अपने बिकिनी फोटोशूट और अपने फिटनेस के लिए काफी पॉपुलर हैं। इस साल उनके एक के बाद एक स्टनिंग फोटो ने उन्हें पॉपुलर फेस बना दिया है। तेलुगू फिल्म 'लोफर' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली दिशा आज इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसज की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दिशा के पोस्ट शेयर करते ही इंटरनेट पर कुछ ही देर में वायरल हो जाते हैं। दिशा चाहे अपनी कोई फोटो डालें या फिर कोई डांस वीडियो, उनके चाहने वालों को सब पसंद आता है। इसी क्रम में दिशा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

दरहसल हाल ही में दिशा ने एक नया डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जो कि किसी मूवी के सेट पर शूट किया हुआ लग रहा है। इस वीडियो में दिशा सेट पर उपस्थित शेष लड़कियों के साथ निकी मीनाज के सांग हाई स्कूल पर परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिशा ने ब्लू टॉप और फ्लेयर्ड पेंट्स पहनी हुई हैं। जिसमें वह बेहद खूबशूरत नजर आ रही हैं। और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। साथ ही दिशा ने विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बहुत प्यारा सा कैंपसन भी डाला है। उन्होंने कैपसन में लिखा है। 'गर्लस ऑन सेट''। दिशा के डांस मूव उनके फैंस को बेहद पसंद आरहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया हैं। इस पोस्ट को लिखने तक वीडियो को 6.8 लाख बार लाईक किया जा चुका है। तो वहीं उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं कि ''दिशा जैसा कोई नहीं''।

वही बात यदि दिशा के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो दिशा की फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई थी जिसमें वह सलमान खान के साथ दिखाई दी थीं। सलमान खान के साथ दिशा की ये दूसरी मूवी थी। इससे पूर्व वह भारत में भी उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आई थीं। दिशा की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह एक विलेन 2 में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, आदित्य रॉय कपूर एवं तारा सुतारिया दिखाई देंगे। इसके अतिरिक्त दिशा एकता कपूर की फिल्म Ktina में नजर आएंगी जो कि एकता कपूर की ही जिंदगी पर आधारित है। दिशा ने अपनी पहचान स्पोर्ट्स फिल्म बायोपिक 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बनाई है।

गौरतलब है कि इन दिनों एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं और दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज