29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर एकता कपूर देगीं Love Sex Aur Dhokha, फैंस को दिए रिलीज के हिंट

90 के दशक का शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा जिसने टीवी पर एकता कपूर का सीरियल न देखा हो। एकता कपूर और उनके सीरियल्स का भी एक दौर शुरू हुआ था जो आज भी कायम है। शायद ही ऐसा कोई शख्स हो जो उन्हें न जानता हो।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 2 Dec 2021, 1:52 PM IST

Ekta kapoor becomes surrogacy mother give birth to baby boy

Ekta kapoor becomes surrogacy mother give birth to baby boy

90 के दशक का शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा जिसने टीवी पर एकता कपूर का सीरियल न देखा हो। एकता कपूर और उनके सीरियल्स का भी एक दौर शुरू हुआ था जो आज भी कायम है। शायद ही ऐसा कोई शख्स हो जो उन्हें न जानता हो।

डेली सोप का चलन अगर कही से शुरू हुआ है तो वो एकता कपूर से ही हुआ है। लोगों को आज भी उनके दिए फेमस करेक्टर्स याद हैं। कसौटी जिंदगी की से लेकर कसम से तक, उनके फैंस की एक लंबी लिस्ट है। एक वक्त था जब उन्होंने अकेले टीवी इंडस्ट्री पर राज किया है, तभी तो आज उन्हें डेली सोप की क्वीन कहा जाता है।

यह भी पढ़ेंः Ekta Kapoor के घर पर स्पॉट हुई Ankita, Boyfriend ने दी मीडिया को खुशखबरी


अब एकता वेब सीरीज से लेकर फिल्मों तक में अपना परचम लहरा रही हैं। बता दें कि उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है। मिलन टाकीज, मैं तेरा हीरो, शूटआउट एट वडाला, लुटेरा रागिनी एमएमएस, शादी के साइड इफेक्ट्स, रागिनी एमएमएस-2, क्या सुपर कूल हैं हम, द डर्टी पिक्चर, एक थी डायन के पीछे कंटेंट क्वीन ऐकता कपूर का ही हाथ है।


अब बात कर लेते हैं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की जिनका ऐलान उन्होंने खुद किया है। साल 2022 में एकता कपूर 27 से अधिक प्रोजेक्ट्स लेकर आ रही हैं। एक्साइटेड ऐकता ने बताया कि हमने कुछ प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए हैं वहीं कुछ पर अभी हमारी टीम काम कर रही है। वो कहती हैं कि मैं यह घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं कि मैं और मेरी टीम 2022 में 27 से अधिक परियोजनाओं को रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारे पास थिएटर हो, वेब हो, शो हो या टीवी चैनल सभी के लिए कंटेंट रेडी है।

अपने डेली सोप्स के लिए जानी जाने वाली ऐकता के अपकमिंग शोज हैं- ‘नागिन 6’, ‘कसम तेरे प्यार की 2’, ‘कहां हम चले’, ‘इतना करो न मुझे प्यार 2। फिल्मों की बात करें तो ‘जर्सी’, ‘गुडबाय’, ‘के टीना’, ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’, ‘फ्रेडी’, ‘यू टर्न’, ‘शहजादा’, ‘शूटआउट एट भायखला’, ‘दोबारा’ और ‘एलएसडी 2’ शामिल हैं। वेब की बात करें तो ऐकता का हैशटैग वॉर्स, वैरडिक्ट 2, मेंटलहुड 2, अपहरण 2, बॉयज लॉकर रूम, पौरुषपुर 2, बैंक हाइस्ट, अ कोल्ड मैस, क्लास ऑफ 2021, बारिश 3, बैंड एड और फैरी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः Da-Bangg: Salman Khan के साथ नहीं दिखाई देंगी Katrina, Shilpa ने मार ली बाजी

इसके अलावा एकता आने वाले वक्त में जॉन अब्राहम से लेकर अमिताभ बच्चन तक काम करती नजर आएंगी। फिलहाल टीवी से लेकर सिनेमा तक, फैंस को उनके प्रोजेक्ट्स का इंतजार है।