आज है दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती ( Divya Bharti Birthday ) का जन्मदिन पिता से चुपकर साजिद नाडियावाला ( Sajid Nadiadwala ) संग की थी शादी शादी के लिए अपनाया था एक्ट्रेस इस्लाम धर्म
नई दिल्ली। 25 फरवरी को दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती का जन्मदिन ( Divya Bharti birthday ) होता है। दिव्या भारती इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं, लेकिन अचानक से हुई उनके मौत ने सबको हैरान और परेशान कर दिया था। महज 19 साल की उम्र में इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी दिव्या भारती को लेकर कई किस्से आज भी सुने जाते हैं। जिनमें से एक हैं उनकी शादी। दिव्या भारती हिंदु परिवार से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उन्होंने बाद में मुस्लिम धर्म को अपना लिया था। चलिए आपको बतातें हैं उनकी शादी की पूरी सच्चाई।
शादी के लिए अपनाया इस्लाम धर्म
बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती और मासूमियत से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली दिव्या भारती असल जिंदगी में साजिद नाडियाडवाला ( Sajid Nadiawala ) को अपना दिल दे बैंठी थीं। बताया जाता है कि साजिद से शादी करने के लिए दिव्या ने हिंदु धर्म का त्याग कर इस्लाम धर्म को अपना लिया था। इस्लाम धर्म में परिवर्तन होते ही दिव्या ने अपना नाम सना रख लिया था। जिसके बाद उन्होंने 1992 में उन्होंने साजिद नाजियाडवाला संग निकाह कर लिया था।
शादी के एक साल बाद हुई एक्ट्रेस की मौत
दिव्या ने बड़े ही गुपचुप ढंग से साजिद संग शादी की थी। जिसकी सबसे बड़ी वजह उनका परिवार था। बताया जाता है कि दिव्या के पिता साजिद संग उनकी शादी को लेकर नाराज़ थे। वह बिल्कुल नहीं चाहते थे कि दिव्या साजिद संग शादी करें। लेकिन जब उनके पिता को उनकी शादी के बारें में पता चला तो उन्होंने दिव्या से सारे नाते तोड़ दिए और उनसे बात करना छोड़ दिया। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि साजिद संग शादी के एक साल बाद ही दिव्या का देहांत हो गया था।