नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती और मुस्कुराहट से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली दिव्या भारती बेहद ही छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं। सालों बाद भी अभिनेत्री की मौत का राज, राज ही बना हुआ है। आज यानी कि 25 फरवरी को दिव्या भारती ( Divya Bharti Birthday ) का जन्मदिन होता है। जाहिर सी बात है कि अगर आज वह दुनिया में होती तो वह धूमधाम से अपना जन्मदिन मनातीं। अभिनेत्री ने महज 12 साल की ही उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन वह नहीं जानती थीं कि उनकी जिंदगी का सफर बेहद ही छोटा है। वैसे तो एक्ट्रेस को लेकर कई किस्से आज भी इंडस्ट्री में सुनाए और बताए जाते हैं। आज हम भी आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक खौफनाक किस्सा बताने जा रहे हैं।