नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Arjun Kapoor ) इंडस्ट्री में अपनी टोन्ड बॉडी और फिटनेस को लेकर खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। वहीं वह अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। पति अरबाज़ खान संग तलाक होने के बाद मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकी कर दिया था। जिसके बाद से अक्सर कपल को साथ में ही देखा जाता है। हाल ही में मलाइका अर्जुन करीना कपूर के घर जाते हुए स्पॉट हुए। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।