नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) जितना अपने ट्विट्स तो लेकर विवादों में रहती हैं। उतना ही वह अपने अफेयर्स को लेकर भी छाईं रहती हैं। फिर चाहे उनका रिश्ता अध्ययन सुमन ( Adhyayan Suman ) संग हो या फिर सुपरस्टार ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) संग। एक वक्त था जब इंडस्ट्री में ऋतिक और कंगना के अफेयर्स के खूब चर्चें हुआ करते थे। लेकिन कुछ समय बाद ही कपल में घमासान युद्ध देखने को मिला। जिसने सबके सामने दोनों के रिश्ते की सच्चाई खोल कर रख दी। जहां एक ओर ऋतिक कंगना अपने रिश्तों पर चुप्पी साधे बैठे रहे वहीं दूसरी कंगना ने खुद ही अपने रिलेशनशिप की सारी पोल खोल डाली। दोनों ने ही एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।